25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिक्या भाई राहुल के साथ आएंगे वरुण गांधी? 'भारत जोड़ो यात्रा' के...

क्या भाई राहुल के साथ आएंगे वरुण गांधी? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच वायरल हो रहे वीडियो में क्या है

Published on

नई दिल्ली:

मैं न कांग्रेस के खिलाफ हूं, न पंडित नेहरू के खिलाफ। हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने की होनी चाहिए न कि गृहयुद्ध पैदा करने की। आज जो लोग केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट ले रहे हैं उनसे हम रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का सवाल तो पूछे। हमको वो राजनीति नहीं करनी जो लोगों को दबाए हमको वह राजनीति करनी है जो लोगों को उठाए। बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कहे ये शब्द इनदिनों वायरल है। वरुण गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी सरकार पर सवाल खड़े करते दिख रहे हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी ही पार्टी या सरकार पर सवाल उठाए हैं तो फिर इस बार अलग क्या है। इसको समझने के लिए वरुण गांधी के चचेरे भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों पर गौर करने की जरूरत है। अभी हाल ही में दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भाषण में भी ऐसी ही बात थी। वरुण गांधी की टिप्पणी और उनके बड़े चचेरे भाई राहुल गांधी के भाषण के बीच राजनीतिक पंडितों ने समानता दिखाई दे रही है। क्या वरुण गांधी भी वैसी ही बात करने लगे हैं जैसे उनके चचेरे भाई राहुल गांधी करते हैं। वरुण गांधी के हालिया बयान के बाद उनके वापस कांग्रेस में भी लौटने की अटकलें लगाईं जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल भी पूछा गया।

नफरत नहीं प्यार… राहुल वाली भाषा बोलने लगे वरुण
बीजेपी सांसद वरुण गांधी काफी समय से नरेंद्र मोदी सरकार के कई नीतिगत फैसलों के आलोचक रहे हैं। किसान आंदोलन के वक्त भी उनका अलग स्टैंड था। हाल ही में वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं जब उन्होंने हिंदू-मुस्लिम राजनीति के खिलाफ बात की। एक वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ताकत वह होती है जो लोगों को उठाए न कि दबाए। हिंदू- मुस्लिम भाई को बांटों, भाई को काटो ये राजनीति नहीं होने देंगे। हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने वाली होनी चाहिए, न कि गृहयुद्ध कराने की राजनीति। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभी लाल किले से कहा कि 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है। जबकि देश की हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आपके ध्यान को हटाने के लिए किया जा रहा है। ये 24 घंटा करते हैं। किसानों, मजदूरों का पैसा दूसरों के जेब में डाला जा रहा है। वरुण गांधी के इस वीडियो के बाद चर्चा यह शुरू है कि क्या वह कांग्रेस में आएंगे।

वरुण के कांग्रेस में आने के सवाल पर राहुल ने दिया जवाब
शनिवार को राहुल गांधी से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस में वरुण गांधी के लिए जगह है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष से यह पूछना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या जनवरी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली भारत जोड़ो यात्रा में वरुण गांधी का स्वागत है। राहुल गांधी ने कहा कि स्वागत तो किसी का भी है, लेकिन वो बीजेपी के हैं तो उनको दिक्कत होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अंडरकरंट होने का दावा किया और कहा कि देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांग्रेस-भाजपा के एक होने संबंधी बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि देश की राजनीति में बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक धुरी कांग्रेस है और वह इस वैचारिक लड़ाई में जीतेगी।

कद घटा, काफी समय से बगावती मूड में हैं वरुण
वरुण गांधी बीजेपी में साल 2004 में शामिल हुए थे उस वक्त बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार और पार्टी के बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी का उन्हें पूरा समर्थन था। जब बीजेपी की कमान राजनाथ सिंह के हाथ में थी उस वक्त का पार्टी में उनका कद ठीक था। वह पार्टी महासचिव और बंगाल के प्रभारी भी थे। अमित शाह के कार्यकाल के दौरान वरुण गांधी को महासचिव से हटा दिया गया। पिछले साल उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह नहीं मिली। हालांकि वरुण गांधी भी काफी समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल उठाते रहे हैं। वह प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठा चुके हैं। किसान आंदोलन के वक्त भी यह देखने में आया था। किसानों के प्रदर्शन को लेकर कई बार वह अपना असंतोष जाहिर कर चुके हैं। लखीमपुर खीरी की घटना के वक्त भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। अब एक बार फिर वह इस कड़ी में और कड़े तेवर के बढ़े हैं जिसके बाद 2024 से पहले एक नए समीकरण की चर्चा जोर पकड़ ली है।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...