25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयनए साल पर दिल्लीवालों को तोहफा, चमकेगी दिल्ली की नाइट लाइफ, अब...

नए साल पर दिल्लीवालों को तोहफा, चमकेगी दिल्ली की नाइट लाइफ, अब 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट-बार

Published on

नई दिल्ली

नए साल पर दिल्लीवालों को एलजी ने बड़ा तोहफा दिया है। अब दिल्ली के फाइव स्टार और फोर स्टार होटलों में रेस्टोरेंट और बार 24 घंटे खुले रहेंगे। थ्री स्टार होटलों में रात के 2 बजे तक और बाकी जगहों पर रात के एक बजे तक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे खुले रखने की छूट दी गई है। रेस्टोरेंट और बार खोलने के लिए अब 28 अलग-अलग डॉक्युमेंट्स की जरूरत भी नहीं है। सिर्फ एक या दो डॉक्युमेंट से भी नया लाइसेंस मिल सकता है।

इन जगहों पर 24 घंटे खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे
फाइव स्टार या फोर स्टार होटलों के अलावा दिल्ली में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डा के आसपास के करीब एक किमी के दायरे में जितने भी होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे हैं, वह भी 24 घंटे खुले रहेंगे। इनके अलावा फाइव स्टार और फोर स्टार होटलों में रेस्टोरेंट ऑपरेटर्स को सिर्फ एक बार चलाने के लिए ही लाइसेंस मिलता था, लेकिन अब यह नियम लागू नहीं होगा। रेस्टोरेंट ओनर्स चाहें तो एक से अधिक बार के लिए भी अलग-अलग लाइसेंस ले सकते हैं। नए नियमों के तहत आवेदन करने के दिन से 49 दिनों में लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। लाइसेंस भी अब पहले की तरह एक साल का नहीं, बल्कि तीन साल का मिलेगा। फायर एनओसी और पल्यूशन कंसेंट (मंजूरी) भी हर साल रेस्टोरेंट ओनर्स को नहीं लेनी होगी। पल्यूशन कंसेंट और फायर एनओसी 9 साल के लिए मिलेगी।

आवेदन फॉर्म सिर्फ 9 पेज का
होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे ऑपरेट करने के लिए पहले 21 पेजों का लंबा-चौड़ा आवेदन भरना पड़ता था। जिसमें 140 फील्ड की जानकारियां अनिवार्य थी। लेकिन, अब आवेदन करने वालों को सिर्फ 9 पेज का आवेदन फॉर्म ही भरना पड़ेगा। 140 तरह की जो अलग-अलग जानकारियां आवेदन फॉर्म में उपलब्ध करानी थी, उसे खत्म कर दिया गया है। आवेदन फॉर्म के साथ अब अलग-अलग मामलों के लिए अलग-अलग शपथ पत्र भी देने की जरूरत नहीं होगी। आवेदनकर्ता को सिर्फ अंडरटेकिंग के रूप में एक शपथ पत्र ही देना होगा। फ्रेश लाइसेंस के लिए प्रोसेसिंग फीस के लिए सिर्फ एक बार एक हजार रुपये जमा कराने होंगे।

स्पेशल ब्रांच करेगी ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन
होटल, रेस्टोरेंट या बार के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी। जिस मामले में पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत है, उसमें लोकल पुलिस से यह काम लेकर स्पेशल ब्रांच पुलिस को दे दिया गया है। लाइसेंसिंग प्रक्रिया में जो बदलाव एलजी ने किए हैं, उसके मुताबिक वेबसाइट में भी बदलाव करने का आदेश संबंधित एजेंसियां को दिया गया है। वेबसाइट में यह बदलाव 26 जनवरी से पहले करने को कहा गया है।

Latest articles

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...

छोला मंदिर में घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, चाचा का परिचित आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के...

कैंसर मरीजों पर दोहरी मार: दवाएं 50% तक महंगी हुईं, अस्पतालों में कीमो ड्रग्स की भारी किल्लत

भोपाल। मप्र में कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च 50 प्रतिशत तक बढ़ गया...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...