25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिंदगियां तबाह करना हमारे पड़ोसी की आदत... नए साल के जश्न में...

जिंदगियां तबाह करना हमारे पड़ोसी की आदत… नए साल के जश्न में डूबी थी दुनिया और यूक्रेन में बरस रही थीं रूसी मिसाइलें

Published on

कीव

यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य हिस्सों में शनिवार को हुए कई विस्फोटों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 घायल हो गए, जो यह दिखाता है कि नए साल के पहले रूसी हमले तेज हो गए। कुछ यूक्रेनवासियों ने नववर्ष की छुट्टियों में परिवारों से मिलने के लिए देश लौटने के खतरे को भी धता बता दिया। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि रूस अब जान-बूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है, ताकि 2023 को खूनी वर्ष के रूप में पेश करने के लिए डर का माहौल तैयार किया जा सके।

यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का ने नववर्ष की पूर्व संध्या के जश्न से ठीक पहले इतने बड़े मिसाइल हमले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘दूसरों की जिंदगी बर्बाद करना हमारे पड़ोसियों की घिनौनी आदत है।’ विस्फोट भी असामान्य रूप से तेज गति से हुए कि रूस की ओर से गुरुवार को ऊर्जा अवसंरचना सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में मिसाइल दागने के 36 घंटे बाद अधिकारियों को सतर्क किया जा सका।

यूक्रेन में नए साल का जश्न फीका
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने हाल के दिनों में नागरिकों पर हुए हमलों का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि इस बार रूस ने न केवल ऊर्जा के बुनियादी ढांचों को, बल्कि आवासीय इलाकों को भी निशाना बनाया है। कीव में शनिवार दोपहर को विभिन्न आवासीय इमारतों और नागरिक अवसंरचनाओं को निशाना बनाया। यू्क्रेन में बड़ी संख्या में लोग रूसी बमबारी और बिजली तथा पानी की कमी से जूझ रहे हैं और नए साल का जश्न यहां फीका रहने की संभावना है क्योंकि 10 महीने पहले रूस द्वारा शुरू किया गया युद्ध जारी है।

पुतिन ने किया ‘यूक्रेन पर हमले’ का बचाव
नए साल पर देशवासियों को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आक्रामक रुख अपनाने और रूस को कमजोर करने के लिए यूक्रेन युद्ध का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मॉस्को के पास रूस की सुरक्षा पर खतरे के कारण यूक्रेन में सेना भेजने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...