25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'2023 में खुलेगी मोहब्बत की दुकान', राहुल गांधी ने New Year पर...

‘2023 में खुलेगी मोहब्बत की दुकान’, राहुल गांधी ने New Year पर दी बधाई

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार रात को देशवासियों को नए साल की बधाई दी. उन्होंने ट्विटर पर अपनी भारत यात्रा से जुड़ी एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान… Wishing everyone a very Happy New Year! मालूम हो कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकले हुए हैं. वह इस यात्रा के जरिए देश को एकजुट करने, साम्प्रदायिकता-नफरत को खत्म करने का संदेश भी दे रहे हैं.

देश की एकता के लिए खुद को समर्पित करें: राष्ट्रपति मुर्मू
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आए.

उन्होंने कहा कि आइए हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें. नए साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

देश की प्रगति-समृद्धि के लिए एकजुट प्रयास करें: धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को देशवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई दी. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से कहा, नए साल – 2023 का स्वागत करते हुए मेरे देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह खुशी का अवसर हमारे प्रयासों को और अधिक मजबूती के साथ बनाए रखने का एक अवसर है, ताकि विकास की गति को सुनिश्चित किया जा सके.

उन्होंने आगे कहा- आइए हम भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ नए साल की शुरुआत करें. आइए हम सभी अपने जीवन में अधिक शांति, स्वास्थ्य, सद्भाव और खुशी लाने की दिशा में अपने प्रयासों को एकजुट करें.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...