20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस के साथ जिस्‍मानी रिश्‍ते बनाते थे बाजवा- फैज, नेताओं को...

पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस के साथ जिस्‍मानी रिश्‍ते बनाते थे बाजवा- फैज, नेताओं को करते थे हनीट्रैप, दावे से भूचाल

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के एक पूर्व सैनिक के दावे से देश में सेना से लेकर फिल्‍म जगत तक भूचाल आया हुआ है। लंदन में रहने वाले पूर्व सैन्‍य अधिकारी और पूर्व सैनिकों की सोसायटी के प्रवक्‍ता रह चुके मेजर रिटायर आदिल राजा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्‍तानी सेना के आला अधिकारी अभिनेत्रियों का इस्‍तेमाल देश के आला नेताओं को ‘हनी ट्रैप’ करने के लिए करते थे। यही नहीं आदिल राजा ने यह भी दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई चीफ रह चुके जनरल फैज इन पाकिस्‍तानी ऐक्‍ट्रेस को खुफिया एजेंसी के मुख्‍यालय या सेफ हाउस में बुलाते थे और उनके साथ जिस्‍मानी रिश्‍ते बनाते थे।

अपने वीडियो ब्‍लॉग में राजा ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान की टॉप मॉडल और एक्‍ट्रेस का इस्‍तेमाल देश के सैन्‍य अधिकारी अपने फायदे के लिए करते हैं। ये आईएसआई के अधिकारी नेताओं और देश के अन्‍य शक्तिशाली पदों पर बैठे लोगों को हनीट्रैप करने के लिए इन अभिनेत्रियों को उनके पास भेजते हैं और फिर उनका वीडियो बना लेते हैं। आदिल राजा ने पहले इन अभिनेत्रियों का नाम नहीं बताया और केवल उनके लिए नाम MH, MK और SA बताया।

पाकिस्‍तानी अभिनेत्रियों के न‍िशाने पर आए आदिल राजा
इस सनसनीखेज दावे के बाद आदिल राजा का वीडियो सोशल मीडिया में मेहविश हयात, माहिरा खान, सजल अली और कुब्रा खान की तस्‍वीरों के साथ वायरल हा गया। इसके बाद आदिल राजा चारों ओर से घिर गए और उन्‍होंने सफाई दी कि मैंने जिन नामों को बताया है, उन नामों से पाकिस्‍तान समेत पूरी दुनिया में कई मॉडल और अभिनेत्रियां हैं। मैं किसी नाम का ना तो समर्थन करता हूं और न ही सोशल मीडिया पर किसी नाम लिए जाने की निंदा करता हूं। उधर, आदिल राजा के इस दावे पर पाकिास्‍तानी स‍िनेमा में भूचाल आया हुआ है।

पाकिस्‍तान की विवादित अभिनेत्री मेहविश हयात, माहिरा खान, सजल अली और कुब्रा खान ने आदिल राजा के दावे की कड़ी निंदा की है। वहीं उनके प्रशंसकों ने अभिनेत्रियों को मानहानि का मुकदमा करने की सलाह दी है। सजल अली ने कहा कि यह उनके चरित्र को बदनाम करने की कोशिश है। इस बीच कुब्रा खान ने सोमवार को कहा कि वह पूर्व पाकिस्‍तानी सैन्‍य अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही हैं। मेहविश हयात वही अभ‍िनेत्री हैं जिनका नाम माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा था। आदिल राजा का यह आरोप अगर सही है तो यह पाकिस्‍तानी सेना के घिनौने चेहरे को उजागर करता है। यह दावा ऐसे समय पर किया गया है जब इमरान खान के कई सेक्‍स ऑडियो लीक हुए हैं और इसके आरोप आईएसआई पर लगे हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...