14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्यूटी क्वीन की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर पड़ी लाइट तो हुई बड़ी गड़बड़,...

ब्यूटी क्वीन की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर पड़ी लाइट तो हुई बड़ी गड़बड़, मचा बवाल, आयोजकों को मांगनी पड़ी माफी

Published on

वियतनाम में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान एक मॉडल और पूर्व ब्यूटी क्वीन ने ऐसी ड्रेस पहनी थी जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इतना ही नहीं, इस ड्रेस को पहनने के लिए लोगों ने पूर्व ब्यूटी क्वीन को खूब खरी खोटी सुनाई. दरअसल, शो के दौरान अवॉर्ड प्रेजेंट करने स्टेज पर पहुंचीं इस पूर्व ब्यूटी क्वीन की ड्रेस पूरी तरह ट्रांसपेरेंट थी जिसे देखकर वहां के लोगों का गुस्सा भड़क गया.

शो में पहनी थी पीले रंग की ट्रांसपेरेंट ड्रेस
द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल की मॉडल फुओंग ऑन्ह स्टेज पर शो के पहले रनर अप को खिताब देने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने येलो कलर की काफी पतली ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी. इस ड्रेस में उनकी बॉडी काफी एक्सपोज हो रही थी. उनकी ड्रेस के खिलाफ लोगों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की जिसके बाद 2022 की मिस वियतनाम रनरअप को इस गाउन के लिए सबसे माफी मांगनी पड़ गई.

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने ड्रेस के लिए मांगी माफी
फुओंग ने इस विवाद के बाद कहा कि वो इस ड्रेस को लेकर शर्मिंदा महसूस कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस घटना से सबक सीखा है.मिस वियतनाम 2022 के आयोजकों ने इस घटना पर नाराज हुए प्रशंसकों से भी माफी मांगी.फुओंग 2020 के कॉन्टेस्ट की रनर-अप रह चुकी हैं. इस शो के दौरान जब उसकी ड्रेस पर स्पॉटलाइट पड़ी तो उस दौरान उनकी ड्रेस से सबकुछ आरपार दिख रहा था.

कार्यक्रम के आयोजकों ने जारी किया बयान
कार्यक्रम के आयोजकों ने एक बयान में कहा, ”यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व रनर-अप फाम न्गोक फुओंग अन्ह के साथ यह घटना हुई. यह ड्रेस स्टेज पर ठीक नहीं दिख रही थी. कुछ खास ऐंगल से देखने पर ड्रेस पूरी तरह पारदर्शी दिख रही थी. ”2022 मिस वियतनाम के आयोजकों ने अपने बयान में इस घटना को रोक ना पाने के लिए दर्शकों और प्रशंसकों से माफी मांगी.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया
कई दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपने विचार साझा किए जिनमें किसी ने पूर्व ब्यूटी क्वीन को सपोर्ट किया तो कई लोगों ने उनकी क्लास लगा दी.एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ”मेरे मुताबिक उनकी ड्रेस में कुछ भी गलत नहीं है.”एक और ट्विटर यूजर ने कहा, ”यह पोशाक सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त नहीं है.”

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...