14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान की राजनीति में बड़ा उलटफेर, नवाज शरीफ ने बेटी मरियम को...

पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा उलटफेर, नवाज शरीफ ने बेटी मरियम को बनाया पार्टी का उपाध्यक्ष

Published on

लाहौर

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी पार्टी के नेताओं को आगामी आम चुनाव के लिए लोगों को लामबंद करने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस बीच नवाज शरीफ ने अपनी बेटी मरियम नवाज को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। पाकिस्तान की सूचना मंत्री और पार्टी की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने पार्टी अध्यक्ष पीएम शहबाज शरीफ की ओर से जारी अधिसूचना को शेयर किया। द न्यूज इंटरनेशनल समाचार पत्र ने मंगलवार को कहा कि 73 वर्षीय नेता ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों से चुनाव की तैयारी शुरू करने और जनता के बीच जाकर इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और इसके सहयोगी दलों से मुकाबला करने को कहा है।

नवाज को नवंबर 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के लिए विदेश जाने की चार सप्ताह की अनुमति दी थी जिसके बाद वह लंदन गए और वहां से पाकिस्तान नहीं लौटे। पाकिस्तान में उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया था और जेल भेजा गया था। उनकी पार्टी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसने अपने “स्व-निर्वासित” प्रमुख की वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा कि नवाज ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठकों में पंजाब में विश्वासमत से पहले अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया।

इमरान खान दे चुके हैं धमकी
उनके छोटे भाई और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को विपक्षी दल को पंजाब विधानसभा को भंग करने से रोकने के लिए एक समाधान खोजने के लिए सहयोगियों के साथ जुड़ने के लिए कहा गया। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री शहबाज के नेतृत्व वाली संघीय सरकार वार्ता के लिए नहीं बैठी और आम चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की तो वह पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में विधानसभाओं को भंग कर देंगे। कई दलों के गठबंधन वाली संघीय सरकार अभी चुनाव कराने का विरोध कर रही है।

अगस्त 2023 में समाप्त होगा कार्यकाल
वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त 2023 में समाप्त होगा। पीएमएल-एन पार्टी से संबंधित पंजाब के राज्यपाल ने खान को पंजाब विधानसभा को भंग करने से रोकने के लिए कदम उठाए हैं। अखबार ने कहा कि नौ जनवरी को आगामी सत्र पीएमएल-एन और पीटीआई दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही विश्वास मत ले सकते हैं। यदि विपक्षी गठबंधन अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर आवश्यक मतों की संख्या प्राप्त करने में विफल रहता है तो फिर खान की विधानसभा भंग करने की घोषणा लागू होगी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...