14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र... जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान, बताया झूठे...

पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र… जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान, बताया झूठे हैं आरोप

Published on

इस्लामाबाद

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान को खारिज कर दिया है। ऑस्ट्रिया दौरे पर गए एस जयशंकर ने अपने समकक्ष अलेक्जेंडर शालेनबर्ग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तान को आतंकवाद का एपीसेंटर (आतंकवाद का केंद्र) बताया था। उन्होंने आस्ट्रियाई पब्लिक ब्रॉडकास्टर ओआरएफ से बात करते हुए भी एपीसेंटर वाले बयान को कूटनीति के अनुरूप करार दिया था। उन्होंने कहा था कि सीमा पार आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा था कि चूकि भारत एपीसेंटर के इतने करीब स्थित है, स्वाभाविक रूप से हमारे अनुभव और दृष्टिकोण दूसरों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने जारी किया बयान
जयशंकर के इस बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने जयशंकर के बयान को निराधार और ओछे आरोप बताकर खारिज करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि भारतीय विदेश मंत्री का बयान पाकिस्तान को बदनाम करने और अलग-थलग करने में भारत की कोशिश है। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि भारत काल्पनिक कथा और पाकिस्तान विरोधी प्रचार कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने प्रयास को बंद करना चाहिए।

पाकिस्तान ने भारत पर लगाए झूठे आरोप
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने दिसंबर 2022 में जारी एक कथित डोजियर का हवाला देते हुए भारत के खिलाफ ही उल्टे आरोप लगा दिए। कार्यालय ने दावा किया कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद, तोड़फोड़ और जासूसी में अपनी भागीदारी को खत्म करना चाहिए। इस डोजियर में पाकिस्तान ने दावा किया था कि 2021 में लाहौर में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज सईद के घर के पास हुए विस्फोट में भारत का हाथ था। पाकिस्तान के एक साल बाद बम विस्फोट को लेकर भारत के खिलाफ दावा करने पर भी कई सवाल उठे थे।

जयशंकर ने पाकिस्तान को धोया
जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय प्रसारक ओआरएफ पर कार्यक्रम ZIB 2 पर एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान के लिए आतंकवाद का एपीसेंटर शब्द का इस्तेमाल कूटनीति की भावनाओं के अनुरूप है। इसके जवाब में जयशंकर ने कहा था कि वह पाकिस्तान के लिए एपीसेंटर से भी अधिक कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि हमारे साथ क्या हो रहा है, मुझे लगता है कि एपीसेंटर एक बहुत ही कूटनीतिक शब्द है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...