10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबीमार है तानाशाह किम जोंग! अब 9 साल की बच्ची करेगी उत्तर...

बीमार है तानाशाह किम जोंग! अब 9 साल की बच्ची करेगी उत्तर कोरिया पर राज?

Published on

प्योंगयांग

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के गिरते स्वास्थ्य का दावा कई खबरों में किया जा चुका है। इन अपुष्ट दावों के बीच कहा जा रहा है कि वह अपनी बहन और नौ साल की बेटी को भविष्य में देश की सत्ता संभालने के लिए तैयार कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि तानाशाह इस तरह की योजना बना रहा होगा क्योंकि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्तर कोरिया में अपने परिवार की शक्ति को मजबूत करना चाहता है। उत्तर कोरिया की ओर से पिछले साल जारी की गई अलग-अलग मौकों की तस्वीरों में तानाशाह का वजन अपेक्षाकृत कम नजर आया। तभी से यह कहा जाने लगा कि किम जोंग बीमार हैं।

द सन की खबर के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर 40 वर्षीय किम की जल्दी मौत हो जाती है या उन्हें सुप्रीम लीडर की कुर्सी से हटना पड़ता है तब भी उनका शासन जारी रहेगा। संभावनाएं हैं कि किम के बाद उनकी छोटी और ‘शक्तिशाली’ बहन किम यो जोंग उत्तर कोरिया पर राज करेगी। इस बीच किम की नौ साल की बेटी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में वह अपने पिता के साथ एक मिसाइल लॉन्च को देखने पहुंची थी। उत्तर कोरियाई मीडिया बच्ची को लगातार किम की ‘प्यारी’ और ‘अनमोल’ औलाद के रूप में दिखा रहा है।

बहन के हाथ में होगी सत्ता?
ये खबरें भविष्य के शासन में उसकी भूमिका को लेकर अफवाहों को हवा दे रही हैं। लेकिन किम की 35 साल की बहन कई साल से उनके मुख्य विश्वासपात्रों में से एक रही हैं और उन्हें किम के बाद सत्ता का सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है। नॉर्थ कोरिया लीडरशिप वॉच के निदेशक और संस्थापक माइकल मैडेन ने द सन को बताया कि अगर किम जोंग उन को सत्ता छोड़नी पड़ी या उनका निधन हो गया तो उत्तर कोरिया में अभिजात वर्ग का सामूहिक नेतृत्व देखने को मिल सकता है जिसके केंद्र में किम यो-जोंग होंगी।

‘बेटी भी होगी शासन में शामिल’
उन्होंने कहा कि नेतृत्व टीम में किम के टइनर सर्कल’ के सदस्य भी शामिल होंगे। किम के ‘इनर सर्कल’ यानी करीबी लोगों में उनकी बहन, पत्नी री सोल जू, भाई किम जोंग-चुल, बेटी जू-एई और उनके शीर्ष जनरल-प्रीमियर किम तो-हुन, जनरल चो रयोंग-हे और मार्शल पाक जोंग-चोन शामिल हैं। अपने पिता के साथ मिसाइल लॉन्च की गवाह बनने के बाद अफवाहें उड़ रही हैं कि किम बेटी भी उनकी उत्तराधिकारी हो सकती है। किम के बारे में कहा जाता है कि वह हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और चेन स्मोकिंग संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...