10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या आप खोज सकते हैं हिटलर का खजाना? नाजी सैनिकों ने लूटा...

क्या आप खोज सकते हैं हिटलर का खजाना? नाजी सैनिकों ने लूटा था बैंक, नक्शा जारी

Published on

एम्सटर्डम

नाजी खजाने का एक नक्शा 78 साल बाद लोगों के सामने आया है। यह नक्शा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक लूट की खुफिया लोकेशन का खुलासा कर सकता है। अटकलें हैं कि यह नक्शा उस जगह तक पहुंचा सकता है जहां करोड़ों पाउंड का नाजी खजाना दफन है जिसे हिटलर के सैनिकों ने लूटा था। नक्शा उन सैकड़ों खुफिया दस्तावेजों में से एक है जिन्हें पहली बार जनता के सामने रखा गया है। ये कागजात नीदरलैंड में जारी किए गए हैं। द सन की खबर के अनुसार माना जाता है कि अर्न्हेम शहर में हिटलर के सैनिकों ने एक बैंक से घड़ियां, हीरे, आभूषण और दूसरी कीमती चीजें चुरा ली थीं।

एनएल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नक्शा गेल्डरलैंड के बेटुवे इलाके में उस सटीक जगह को दिखाता है जहां नाजी लूट छिपी हो सकती है। नक्शे से पता चलता है कि खजाना ओमेरेन और लिंडेन के डच गांवों के बीच कहीं दबा हुआ है। नेशनल अर्काइव्स के एनेट वाल्केन्स ने एक डच ब्रॉडकास्टर को बताया, ‘अर्न्हेम की सुरक्षा के दौरान, रॉटरडैम्श बैंक की एक शाखा में एक विस्फोट हुआ था। जर्मन सैनिकों ने लूटी गई चीजों को अपने कोट में भरा था।’

कोई नहीं ढूंढ़ पाया हिटलर का खजाना
कहा जाता है कि लूट को गोला-बारूद के बक्सों में छिपाया गया था, जिन्हें बाद में ओमेरेन में दफना दिया गया। खजाने को खोजने के कई प्रयास किए गए लेकिन कथित तौर पर उसे कभी ढूंढ़ा नहीं जा सका। कहते हैं कि नीदरलैंड इसकी तलाश के लिए एक नाजी अधिकारी को देश में वापस लाया लेकिन यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि चोरी किए गए आभूषण खजाने की तलाश करने वालों को पहले ही मिल गए होंगे लेकिन उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की।

दस्तावेजों में शामिल दर्दनाक कहानियां
हेग में नेशनल अर्काइव्स की ओर से पहली बार सार्वजनिक रूप से जारी की गईं 1000 से अधिक चीजों में नाजी खजाने का नक्शा और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। दस्तावेजों में द्वितीय विश्व युद्ध, यातना शिविरों में दुर्व्यवहार और कैबिनेट मंत्रियों की बैठकों के बारे में जानकारी शामिल है। नेशनल अर्काइव्स ने कहा, ‘इस संग्रह में ‘डच लोगों’ के समूह के खिलाफ यातना, अपमान और बदले की दर्दनाक कहानियां हैं।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...