4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटीटीपी सिर्फ मोहरा, पाकिस्‍तान पर कब्‍जा करना चाहता है तालिबान, भारत तक...

टीटीपी सिर्फ मोहरा, पाकिस्‍तान पर कब्‍जा करना चाहता है तालिबान, भारत तक पैर फैलाने के खतरनाक इरादे

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान की सेना और अफगानिस्‍तान में डेरा जमाए तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों के बीच जंग का आगाज हो गया है। राजधानी इस्‍लामाबाद को आत्‍मघाती बम हमले से दहलाने वाले टीटीपी ने पाकिस्‍तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के दो शीर्ष अधिकारियों की बर्बर तरीके से हत्‍या कर दी है। टीटीपी की ओर से बहुत दिन बाद आईएसआई पर इतना बड़ा हमला हुआ है। यही नहीं टीटीपी आतंकियों ने अब पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को भी जान से मारने की धमकी दी है। टीटीपी ने चेतावनी दी है कि शहबाज और बिलावल दोनों ही पाकिस्‍तानी सेना के साथ उनकी जंग से दूर रहें।

पीएम शहबाज और बिलावल दोनों ही इन दिनों खुलकर टीटीपी आतंकियों को धमकी दे रहे हैं और अफगानिस्‍तान की तालिबान सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला ने अफगानिस्‍तान के अंदर घुसकर टीटीपी आतंकियों के खात्‍मे का ऐलान किया है। यही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि अमेरिका भी टीटीपी के खिलाफ पाकिस्‍तान को मदद देने जा रहा है। इससे ताल‍िबानी भड़क उठे हैं और अफगानिस्‍तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम सीरिया नहीं हैं। किसी भी पाकिस्‍तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

टीटीपी आतंकियों के जरिए पाकिस्‍तान पर कब्‍जे की चाल
अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान पर गहरी नजर रखने वाले पत्रकारों और विशेषज्ञों का समूह ‘द खोरासान डायरी’ का मानना है कि तालिबान टीटीपी आतंकियों के जरिए पाकिस्‍तान पर कब्‍जे की चाल चल रहा है। यही नहीं टीटीपी आतंकी भी ठीक उसी तरह की चालें चल रहे हैं जिनके बल पर तालिबानी आतंकी अफगानिस्‍तान में सत्‍ता में आए हैं। अफगानिस्‍तान के तालिबानी आतंकी टीटीपी के जरिए पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के कबायली इलाके में अपने प्रशासनिक ढांचे को स्‍थापित करने में जुट गए हैं।

भारत तक पैर फैलाना चाहता है तालिबान
अफगानिस्‍तान में हिंसा के दौर में तालिबान ने साल 2005 में ही समानांतर गवर्नरों और जिला गवर्नरों की नियुक्ति करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद तालिबान ने 18 आयोगों का गठन किया जिन्‍होंने मंत्रालयों के रूप में काम करना शुरू कर दिया। इसमें सेना, वित्‍त और संस्‍कृति मंत्रालय शामिल था। तालिबान का सैन्‍य आयोग सबसे शक्तिशाली था। धीरे-धीरे तालिबान ने अफगानिस्‍तान के नए प्रांतों में भी अपनी पकड़ मजबूत की और वहां समानांतर गवर्नर का ऐलान कर दिया ताकि वे शासन कर सकें।

टीटीपी ने रक्षा से लेकर संस्‍कृति मंत्री तक का ऐलान किया
खोरासान डायरी का मानना है कि तालिबान के अफगानिस्‍तान पर कब्‍जे के बाद अब टीटीपी आतंकी भी इसी रणनीति पर जुट गए हैं। गतवर्ष फरवरी महीने में टीटीपी ने अपने ढांचे के पुर्नगठन का ऐलान किया। पाकिस्‍तान के कबायली इलाके को दो जोन उत्‍तरी और दक्षिणी में बांट दिया। पूरे इलाके को 7 प्रांतों में बांट दिया। प्रत्‍येक प्रांत में एक समानांतर गवर्नर की नियुक्ति कर दी। इसके अलावा खुफिया अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसके ठीक बाद टीटीपी ने अपना पहला जंगी अभियान शुरू कर दिया जिसे उसने तालिबान की तरह से अल बद्र नाम दिया। इसके बाद साल 2022 के अंत में टीटीपी ने अब पाकिस्‍तानी इलाकों के लिए अपने रक्षा से लेकर संस्‍कृति मंत्री तक का ऐलान कर दिया।

टीटीपी के कमांडर नूर वली मेहसूद ने दिसंबर 2021 में कहा था कि टीटीपी पाकिस्‍तान में तालिबान शासन का विस्‍तार है। वहीं पाकिस्‍तान की धमकी के बाद तालिबानी अब दावा कर रहे हैं कि टीटीपी आतंकी पाकिस्‍तान में ही शरण लिए हुए हैं। इस तरह वे टीटीपी के खिलाफ किसी सैन्‍य कार्रवाई से बच रहे हैं। वहीं पाकिस्‍तानी सेना तालिबान को अपनी दोस्‍ती का हवाला देकर टीटीपी के खिलाफ ऐक्‍शन के लिए कह रही है। यही नहीं डूरंड लाइन पर लगातार तालिबानी तोपें पाकिस्‍तानी सेना पर गरज रही हैं। तालिबान डूरंड लाइन को नहीं मानता है। यही नहीं तालिबानी पाकिस्‍तान के पेशावर शहर पर अपना दावा ठोकते हैं। तालिबान ने पाकिस्‍तान की सेना की ओर से लगाई बाड़ को भी निकाल दिया है।

उत्‍तरी भारत को तालिबानी शासन के अंतर्गत दिखाया
खोरासान डायरी ने कहा कि पाकिस्‍तान के भविष्‍य के हालात बहुत ही खराब दिखाई दे रहे हैं। अफगानिस्‍तान सीमा, खैबर पख्‍तूनख्‍वा और बलूचिस्‍तान में हिंसा के साथ अस्थिरता बढ़ सकती है। इसके अलावा इस हिंसा की आग अब पाकिस्‍तान के शहरी इलाकों जैसे इस्‍लामाबाद तक फैल सकती है। टीटीपी के एक आतंकी ने पिछले दिनों पाकिस्‍तानी संसद का एक वीडियो जारी किया था और लिखा था, ‘हम आ रहे हैं।’ इस बीच तालिबान के एक कट्टर समर्थक ने एक नक्‍शा जारी किया है जिसमें पाकिस्‍तान पर पूरी तरह से तालिबान का सफेद झंडा लहरा रहा है। यही नहीं इस नक्‍शे में उत्‍तरी भारत को भी तालिबानी शासन के अंतर्गत दिखाया गया है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...