28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यप्यार हमें किस मोड़ पर ले आया...! लव मैरिज, दो बच्चे और...

प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया…! लव मैरिज, दो बच्चे और पत्नी फरार, अब पोस्टर लेकर ढूंढ रहा

Published on

कैमूर

रियल जिंदगी में पत्नी की वेवफाई ने एक पति को घुट-घुट कर जीने पर विवश कर दिया। आलम ये है कि पति अपने दो मासूम बच्चों के साथ इस कड़ाके की ठंड में भीख मांगने को विवश हैं। अपने चार साल के बेटे अंश और छह माह की बेटी कृति को गोद में लेकर पूरे बाजार में घूम-घूमकर भीख मांग रहा है। इस दौरान वो अपनी पत्नी की गुमशुदगी का पोस्टर भी लेकर घूम रहा है। ये बातें भले ही फिल्मी लगे लेकिन बिल्कुल सत्य है।

पत्नी की बेवफाई से परेशान पति
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव के रहने वाले कृष्ण मुरारी गुप्ता अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान हैं। आलम ये है कि वो घर बार छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। लोगों से भीख मांग रहे हैं। उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से गायब है। जिसका अब तक कुछ पता नहीं लगाया जा सका है। बच्चों की जिम्मेदारी ने अच्छी-भली नौकरी को छुड़ा दी।

पांच साल पहले हुई थी लव मैरिज
कृष्ण मुरारी गुप्ता और उनकी पत्नी कैमूर जिले के ही रहने वाले हैं। दोनों ने 2017 में लव मैरिज की थी। कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामगढ़ के रहनेवाले हैं तो उनकी पत्नी नुआव की निवासी हैं। कृष्ण मुरारी गुप्ता की पत्नी शादी के एक साल बाद से ही कई बार उन्हें छोड़कर जा चुकी है। कई बार तो प्रशासनिक दखल के बड़े गृहस्थी को बसाने का प्रयास किया जा चुका है। अपने पहले पुत्र अंश को जन्म देने के छह माह बाद भी वो घर छोड़ के चली गई थी। इस दौरान दोनों में खटास इस कदर उत्पन्न हुई कि वो अपने पति को किसी नुकीली चीज से हमला कर फरार हो गई।

नौकरी गई, अब भीख मांगकर गुजारा
वहीं, कृष्ण मुरारी ने बताया कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ भीख मांग रहे हैं ताकि इनकी परवरिश हो सके। मेरी पत्नी शादी के बाद से ही मेरे ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी। जो आज मेरी हालत भिखारी से बदतर हो गई। दोनों बच्चों का मैं अकेला परवरिश कर रहा हूं। बच्चों को जन्म देने के बाद से ही पत्नी फरार चल रही है। 5 साल में लगभग 30-35 बार घर से भाग चुकी है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...