7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में न्यूक्लियर सुनामी लाना चाहता है रूस? पुतिन के हैकरों ने...

अमेरिका में न्यूक्लियर सुनामी लाना चाहता है रूस? पुतिन के हैकरों ने परमाणु वैज्ञानिकों को बनाया निशाना

Published on

वॉशिंगटन

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कोल्ड रिवर के नाम से जानी जाने वाली एक रूसी हैकिंग टीम ने अमेरिका के तीन परमाणु रिसर्च लेबोरेटरी को निशाना बनाया है। इस हमले का मकसद अमेरिका के न्यूक्लियर रिसर्च को चुराने के साथ-साथ रेडिएशन लीक जैसे हादसे को अंजाम देना था। कोल्ड रिवर ने ब्रुकहैवन (बीएनएल), आर्गोन (एएनएल) और लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरीज (एलएलएनएल) को हैक करने की कोशिश की थी। इंटरनेट रिकॉर्ड के अनुसार हैकर्स को प्रत्येक संस्थान के लिए नकली लॉगिन पेज बनाने और परमाणु वैज्ञानिकों को उनके पासवर्ड शो करने के लिए ईमेल किया गया था।

रूसी हमले में नुकसान का पता नहीं
अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हैकर्स के हमले से इन लेबोरेटरीज को कितना नुकसान पहुंचा। यह भी नहीं बताया गया है कि इन हमलों में कोई डेटा लीक हुआ या नहीं। ब्रुकहैवन लैब के एक प्रवक्ता ने रूसी हैकर्स के हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एलएलएनएल ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। एएनएल के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी ऊर्जा विभाग से सवाल करने की बात कह टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यूक्रेन के मित्र देशों पर साइबर अटैक कर रहे रूसी एजेंट
साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं और पश्चिमी सरकार के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से कोल्ड रिवर ने कीव के सहयोगियों के खिलाफ अपने हैकिंग अभियान को तेज कर दिया है। अमेरिकी प्रयोगशालाओं के खिलाफ डिजिटल हमला तब हुआ जब संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण करने के लिए रूसी-नियंत्रित यूक्रेनी क्षेत्र में प्रवेश किए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर हमला जारी रहा तो इससे विनाशकारी आपदा आ सकती है।

2016 में पहली बार सामने आया था कोल्ड रिवर ग्रुप
कोल्ड रिवर 2016 में ब्रिटेन के विदेश कार्यालय को निशाना बनाने के बाद पहली बार खुफिया एजेंसियों के रडार पर आया था। नौ साइबर सुरक्षा फर्मों के इंटरव्यू के अनुसार, हाल के वर्षों में दर्जनों अन्य हाई-प्रोफाइल हैकिंग की घटनाओं में यह रूसी हैकिंग ग्रुप शामिल रहा है। रॉयटर्स ने 2015 और 2020 के बीच अपने हैकिंग ऑपरेशंस में इस्तेमाल किए गए ईमेल अकाउंट्स को रूसी शहर सिक्तिवकर में एक आईटी कर्मचारी का पता लगाया। यूएस साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक में इंटेलिजेंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडम मेयर ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण हैकिंग समूहों में से एक है, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। वे सीधे रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के अंतर्गत काम करते हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...