13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedखान सर ने सुनाई गरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी, भावुक हुए...

खान सर ने सुनाई गरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी, भावुक हुए कपिल शर्मा

Published on

द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते धमाल होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास और पटना के खान सर आने वाले हैं. हम सब जानते हैं कि द कपिल शर्मा शो एक कॉमेडी शो है. पर इस वीकेंड खान सर, कपिल शर्मा से कुछ ऐसा शेयर करते दिखेंगे, जिसे सुनकर कॉमेडियन भी भावुक होते नजर आएंगे.

खान सर की बातों से भावुक हुए कपिल 
द कपिल शर्मा का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में खान सर अपने स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुनाते दिखे. खान सर बताते हैं, ‘देश का सबसे कठिन एग्जाम है यूपीएसी. इसकी साल भर की फीस होती है 2.5 लाख रुपये, लेकिन उस चीज को हमने 7.5 हजार रुपये में कर दिया.’

आगे वो कहते हैं, ‘हम लोगों को लगता होगा कि साढ़े सात हजार रुपये बहुत कम है. एक लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को मॉर्निंग में शिफ्ट कर दीजिए. हमने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है. बताओ क्या दिक्कत है. तब उस लड़की ने बताया कि शाम में हमें दूसरे के घर बर्तन मांजने जाना होता है.’

आगे वो बताते हैं कि ‘एक लड़का बालू भरता था, उससे मेरी फीस देता था. हमारा हाथ कांप गया. हम कैसे फीस ले लेंगे.’ खान सर की बात सुनने के बाद अर्चना सिंह हैरान रह जाती हैं. वहीं कपिल शर्मा थोड़े भावुक नजर आए. खान सर ने स्टूडेंट्स के जो किस्से सुनाए. वो जानकर वहां मौजूद लोग उनके लिए ताली बजाए बिना रह सके.

पैसों की वजह से नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई
पढ़ने वाले गरीब बच्चों की परेशानियां देख कर खान सर ने ठाना कि वो कभी पैसों की वजह से किसी स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे. आज वो ऐसे ही लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं. खान सर और गौर गोपाल दास के अलावा द कपिल शर्मा में विवेक बिंद्रा, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव भी हंसने-हंसाने आ रहे हैं. सोचिये जब एपिसोड का प्रोमो इतना जबरदस्त है, तो पूरा एपिसोड कितना दिलचस्प होने वाला है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...