21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
HomeUncategorizedचुनरी यात्रा में उमड़ी भीड़,विधायक सहित पैदल चलकर भक्तों ने मां कंकली...

चुनरी यात्रा में उमड़ी भीड़,विधायक सहित पैदल चलकर भक्तों ने मां कंकली को चड़ाई चुनरी

Published on

भोपाल

मां कंकाली भक्त मंडल द्वारा एक विशाल और भव्य चुनरी यात्रा शांति सरोवर हाई स्कूल हनुमान मंदिर सतनामी नगर सोनागिरी से प्रारंभ होकर पिपलानी पेट्रोल पंप आनंद नगर होते हुए मां कंकाली धाम पहुंची यात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भक्तों ने नाचते झूमते और गाते हुए माता रानी के दरबार में विशाल चुनरी लेकर माँ कंकाली धाम पहंच कर माँ को चुनरी अर्पित की ।

यह यात्रा पिछले 11 वर्षों से आयोजित की जा रही है । यात्रा में गोविंदपुरा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर कंकाली भक्त मंडल के संरक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी धर्म यात्रा परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया,मनोहर मेहरा ,ब्रजेश सिंह, अमित गौर ,सुजीत गौर ,विक्की गौर आदि भक्तगण शामिल हुये ।

मां कंकाली के दरबार में संगीत और भक्ति महासंगम में 200 भजन गायक होंगे शामिल 
मां कंकाली धर्म श्री सेवा संस्था द्वारा भेल से लगे हुये मां कंकाली धाम पर आठवें वर्ष राजधानी और इसके आस पास के संगीत साधकों का 8 जनवरी रविवार प्रात: 9 बजे से महासमागम होने वाला है । कार्यक्रम में लगभग 200 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम के संयोजक राकेश पाठक ने बताया की मां कंकाली धाम में राष्ट्र कल्याण भावना से एवं संगीत साधना करने वाले कलाकारों के सम्मान और समागम के उद्देश्य से यह अद्भुत और मनोरम कार्यक्रम आयोजित किया जयेगा । मां कंकाली धर्म श्री सेवा संस्था के आमंत्रण से कार्यक्रम में राजधानी के प्रतिष्ठित समाजसेवी,गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे । कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...