28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड पर FIR, सपा ने लगाया...

बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया हेड पर FIR, सपा ने लगाया डिंपल पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद से सपा कार्यकर्ता सड़कों पर हैं. इस बीच अब सपा की तरफ से भी बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज पर केस दर्ज कराया गया है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ ऋचा राजपूत पर डिंपल यादव के ट्विटर अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराए गए थे. बताया गया है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का रहने वाला है. 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था. मनीष जगन के खिलाफ FIR में सपा के मीडिया समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का नाम भी शामिल किया गया है.

नवंबर से चल रहे प्रकरण में गिरफ्तारी हुई- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कुछ विधायकों के साथ आज डीजीपी मुख्यालय पहुंचे थे. क्योंकि आज संडे का दिन होता है तो कम अधिकारी ही मुख्यालय पर रहते हैं. लिहाजा सूचना मिलते ही सक्षम अधिकारी व लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. उनको बताया गया कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया टि्वटर हैंडल के द्वारा की जा रही टिप्पणी को लेकर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है. शांति व्यवस्था भंग होने के पूरे आसार थे.

उन्होंने बताया कि नवंबर से ही यह प्रकरण चल रहा था, उसी में विवेचना के बाद गिरफ्तारी की गई. जो आगमन था, उसकी सूचना पहले से नहीं दी गई थी. गेट पर हुए प्रदर्शन पर भी कार्रवाई होगी. उक्त व्यक्ति के खिलाफ एक नामजद अभियोग तथा मीडिया सेल के खिलाफ 2 मामले दर्ज है. जिसकी इलेक्ट्रोनिक फुटप्रिंट तथा सर्विस प्रोवाइडर से जानकारी जुटाने के बाद गिरफ्तारी की गई है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...