28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिशॉल ओढ़कर बैठे अमित शाह और नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर कर...

शॉल ओढ़कर बैठे अमित शाह और नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर कर कांग्रेस नेता बोले- T-shirt देखकर दर्द लाजमी है

Published on

नई दिल्ली

भारत के कई राज्यों में लोग कड़कड़ाती ठंड से परेशान हैं तो वहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक टी – शर्ट में नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने राहुल की टी – शर्ट पर सियासत शुरू कर दी तो कांग्रेस ने भी पलटवार किया। इसी क्रम में कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने शॉल ओढे़ पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर शेयर कर चुटकी ली है।

कांग्रेस नेता ने तस्वीर शेयर कर चुटकी ली
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीर के साथ कमेंट किया, “दरअसल भक्तों को अपने नेताओं को सर्दी में कुछ इस तरह देखने की आदत है। टी-शर्ट देखकर दर्द लाजमी है।” कांग्रेस नेता द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन करते हुए भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया है तो वहीं कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जैकेट पहने हुए कुछ पुरानी तस्वीर साझा कर चुटकी ली है।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
@AbbasHafeez नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया- राहुल जी की गर्मी से भाजपा में आग लगी हुई है। @Smokingskills07 नाम के एक ट्विटर ने कमेंट किया कि पूरा समय फैशन शो फ़ैशन शो खेलते रहोगे, फिर चुनाव हारोगे तो इवीएम करोगे। @Leo_Knock नाम के यूजर ने जैकेट पहने राहुल की पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा कि भक्तों की नज़र तुमसे ज़्यादा दूर तक जाती। @vikvashisht नाम के एक यूजर ने शॉल ओढ़े बैठे राहुल की फोटो शेयर कर कमेंट किया- पहले मुझे ठंड लगती थी फिर मां ने बोला कुछ नया ड्रामा करो फिर में t-shirt में घूमने लगा।

@Ambujmishra नाम के एक यूजर ने लिखा,”इनको तो ठंडी लगती ही नहीं ना? क्योंकि अंदर तो थर्मल पहने हुए हैं।” @om_bhadauriya नाम के एक यूजर ने पूछा- उम्मीद है आप भी पूरी सर्दी में T-Shirt ही पहनते होंगे? @devendragupta नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि हमें काम करने वाला प्रधान मंत्री चाहिए। सर्दी में टी शर्ट पहन कर फालतू घूमने वाला इंसान नहीं। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे प्रधान मंत्री सर्दी में कोट पहनते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी से जब टी – शर्ट को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह ठंड से डरते नहीं हैं। उनके इस बयान का भी बीजेपी ने खूब मजाक बनाया था। हाल में ही यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राहुल गांधी के टी – शर्ट को लेकर कहा था कि वैज्ञानिकों से शोध करा रहे हैं कि इतनी ठंड में भी टी – शर्ट कैसे पहन सकते हैं?

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...