28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeराजनीतिRam Mandir के उद्घाटन की तारीख अम‍ित शाह ने कैसे दे दी?...

Ram Mandir के उद्घाटन की तारीख अम‍ित शाह ने कैसे दे दी? जान‍िए क‍िन लोगों के हाथ में है अयोध्‍या राम मंद‍िर न‍िर्माण की कमान

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख की घोषणा की। शाह ने बताया कि राम मंदिर 1 जनवरी, 2024 को तैयार हो जाएगा। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर निशाना साधते हुए पूछा कि आप तारीख बताने वाले कौन होते हैं?

त्रिपुरा में दिया गया शाह का बयान पहली बार आधिकारिक तौर पर अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख की घोषणा थी। अमित शाह के बयान के एक दिन बाद (6 जनवरी) कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने हरियाणा के पानीपत में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”क्या आप राम मंदिर के पुजारी हैं, क्या आप राम मंदिर के महंत हैं? महंतों, साधुओं और संतों को इस बारे में बात करने दीजिए। आप कौन होते हैं मंदिर के उद्घाटन की बात करने वाले? आप एक राजनेता हैं। आपका काम देश को सुरक्षित रखना, कानून बनाए रखना और लोगों के लिए भोजन सुनिश्चित करना और किसानों को उनके अनाज का पर्याप्त मूल्य प्रदान करना है।”

सरकार और उनकी पार्टी में शाह के कद और रुतबे को देखते हुए उनके द्वारा दिया गया कोई भी बयान वजनदार होगा। खड़गे की आलोचना मुख्य रूप से एक राजनीतिक बयान है। फिर भी सवाल तो उठता है कि तकनीकी रूप से मंदिर के बारे में घोषणा करना किसका काम है? निर्माण का प्रभारी कौन सा निकाय है और उसके सदस्य कौन हैं? आइए जानते हैं:

राम मंदिर निर्माण का प्रभारी कौन है?
सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्त बाबरी मस्जिद मामले में नवंबर 2019 को फैसला सुनाया था। फैसले में अयोध्या की 2.77 एकड़ विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट को सौंप दिया गया था। यह ट्रस्ट फैसले के तीन महीने के भीतर बनना था। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी, 2020 को लोकसभा में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। ट्रस्ट में 15 सदस्य हैं, जिनमें से 12 को भारत सरकार द्वारा नामित किया गया था और तीन को 19 फरवरी, 2020 को आयोजित अपनी पहली बैठक में चुना गया था।विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं, महंत नृत्य गोपाल दास अध्यक्ष हैं और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि हैं।

वरिष्ठ वकील के. परासरन संस्थापक ट्रस्टी सदस्य हैं, जबकि अन्य सदस्यों में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नातीर्थ, युगपुरुष परमानंद गिरि, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, अनिल मिश्रा, कामेश्वर चौपाल और महंत दिनेंद्र दास का नाम शामिल हैं।कुछ अन्य सदस्यों पीएम मोदी के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश के अवस्थी, अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट (DM) और आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार शामिल हैं।

ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, मंदिर के निर्माण समिति में सात सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा हैं। अन्य छह सदस्यों में उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी, दिल्ली के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के सेवानिवृत्त डीन प्रोफेसर रमन सूरी, पूर्व डीजी केके शर्मा, राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम के पूर्व सीएमडी अनूप मित्तल, CAG (कैग) के सचिव आशुतोष शर्मा का नाम शामिल है। ट्रस्ट ने 11 नवंबर, 2020 को निर्माण समिति को मंजूरी दी थी।

मंदिर खोले जाने को लेकर ट्रस्ट ने क्या कहा है?
सितंबर 2022 में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि राम मंदिर का भूतल दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा। मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल दिसंबर 2024 तक तैयार हो जाएगी। 2025 के अंत तक मंदिर के नक्काशी का काम भी पूरा हो जाएगा। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्त जनवरी 2024 से पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...