28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यदक्षिणी राज्यों के मुकाबले उत्तर भारत में मिल रहा ज्यादा अच्छा पब्लिक...

दक्षिणी राज्यों के मुकाबले उत्तर भारत में मिल रहा ज्यादा अच्छा पब्लिक रिस्पॉन्स, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण राज्यों की तुलना में उत्तरी राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तरी राज्यों में सरकार बनाएगी।कुरुक्षेत्र में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधीने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। भारत जोड़ो यात्रा भय, नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ है। कुछ लोगों ने कहा कि हमें भाजपा शासित राज्यों और हिंदी क्षेत्र में यात्रा के लिए लोगों से प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत, हमें इन राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें सुधार हो रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा, “हमें दक्षिण की तुलना में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा में वास्तव में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हम यहां सरकार बनाएंगे जो किसानों और गरीब लोगों का समर्थन करेगी। राहुल गांधी भाजपा के दिमाग में हैं। यह मेरे दिमाग में नहीं है। मुझे अपनी छवि की परवाह नहीं है।”भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “देश के लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है और नफरत फैलाई जा रही है। क्या कांग्रेस ने कभी ऐसा किया? हमने इतिहास में ऐसा कभी नहीं किया। देश में ईंधन की कीमतों, निर्यात नीति, बीमा और उर्वरकों की कीमतों के माध्यम से किसानों पर हर तरफ से हमला किया जा रहा है।”

राहुल को पीएम पद का दावेदार बनाने के लिए नहीं है यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कवायद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं और यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से वैचारिक रूप से मुकाबला करने के लिए है। जयराम रमेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आपको भारत जोड़ो यात्रा को सीमित करना चाहिए और यह देश को जगाने के लिए है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...