28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बोलपुर स्टेशन पर रोकी...

बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बोलपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है. जिसमें ट्रेन के शीशे को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत के C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थर फेंके गये थे. इस घटना की वजह से ट्रेन को बोलपुर स्टेशन पर काफी देर रोकना पड़ा, जबकि यहां सिर्फ़ 2 मिनट का ही स्टॉपेज है. गनीमत रही कि इस पथरबाज़ी में किसी यात्री को चोट नहीं आई.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 दिसंबर को बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद 1 जनवरी और फिर 2 जनवरी को ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी. इस बारे में पूर्वी रेलवे की CPRO ने एक बयान भी दिया था. उन्होंने कहा था कि वीडियो फुटेज स्कैन करने के बाद ये पता चला है कि सोमवार (1 जनवरी) को हुई पत्थरबाजी मालदा जिले में हुई थी. वहीं मंगलवार (2 जनवरी) की घटना बिहार के किशनकंज की थी. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है. अब जांच तो जारी है ही, लेकिन बीजेपी ने इस मामले में NIA तफ्तीश की मांग उठा दी है.

ममता बनर्जी ने पत्थरबाजी से किया था इनकार
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 और 2 जनवरी को हुई पत्थरबाजी की घटना से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वंदे भारत पर बिहार में पत्थर फेंके गए थे, पश्चिम बंगाल में नहीं. जिन भी लोगों ने झूठ फैलाने का काम किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारे राज्य को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. वैसे भी वंदे भारत कोई नई ट्रेन नहीं है. ये तो एक पुरानी ट्रेन है जिसमें नया इंजन लगा दिया गया है.

बीजेपी ने की थी NIA जांच की मांग
1 जनवरी को वंदे भारत पर पथराव के बाद पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर एनआईए जांच की मांग की थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत के गौरव वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ. क्या यह उद्घाटन के दिन ‘जय श्री राम’ के नारों का बदला है? मैं पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय रेल से इस मामले में एनआईए को जांच सौंपने का आग्रह करता हूं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...