28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसीएम से विवाद, राज्यपाल ने तमतमाकर बीच में ही छोड़ा सदन... तमिलनाडु...

सीएम से विवाद, राज्यपाल ने तमतमाकर बीच में ही छोड़ा सदन… तमिलनाडु विधानसभा में हुआ ऐतिहासिक तमाशा

Published on

चेन्नई

तमिलनाडु में सोमवार को विधानसभा का, इस साल का पहला सत्र शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही राज्यपाल और सरकार के बीच खींचतान तेज हो गई।सदन में राज्यपाल आरएन रवि ने सरकार के तैयार पारंपरिक भाषण के कुछ हिस्से नहीं पढ़े। इसे लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल की अलग से कही गई बातों को सदन की कार्यवाही से हटाने को कहा। इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री इसे संबोधित कर रहे थे और राष्ट्रगान बजने से पहले ही राज्यपाल गुस्से में नजर आए और बीच में ही विधानसभा सत्र छोड़कर सदन से निकल गए। कहा जा रहा है कि यह घटना इतिहास में पहली बार है जब कोई राज्यपाल बीच से सदन छोड़कर इस तरह आवेश में आकर विधानसभा छोड़कर निकल गए।

विधानसभा ने मुख्यमंत्री के एक प्रस्ताव को पारित किया। यह प्रस्ताव था कि विधानसभा केवल सरकार के तैयार किए गए राज्यपाल के अभिभाषण को ही रिकॉर्ड करेगी, न कि राज्यपाल ने क्या कहा था। कहा गया कि ऐसे ही परंपरा है। AIADMK और BJP को छोड़कर, DMK, इसके सहयोगी कांग्रेस, VCK, MDMK, वाम दलों, MMK और TVK ने प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव पारित होने के समय पीएमके सदस्य मौजूद थे।

सदन में क्या बोले सीएम
राज्यपाल ने लगभग 50 मिनट तक विधानसभा को संबोधित किया और बाद में स्पीकर ने उनके भाषण को तमिल में पढ़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही मसौदा अभिभाषण राज्यपाल को भेज दिया था और इसे उन्होंने अनुमोदित किया था। बाद में इसे प्रिंट किया गया। सभी सदस्यों को उनके टैब पर वितरित किया गया, और हार्ड कॉपी उन सदस्यों को दी गई जिन्हें इसकी आवश्यकता थी।

राज्यपाल का सम्मान लेकिन…
स्टालिन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल का यह काम सरकार के द्रविड़ मॉडल सिद्धांतों के खिलाफ थे और यह अस्वीकार्य है। सीएम ने कहा, ‘हमने विधानसभा के नियमों का पालन किया और राज्यपाल के भाषण शुरू होने से पहले अपनी कोई आपत्ति दर्ज नहीं की, क्योंकि हम सरकार में हैं।’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल उस राज्यपाल का सम्मान करती है जो संवैधानिक मानदंडों के अनुसार भाषण देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने न केवल द्रमुक के सिद्धांतों बल्कि सरकार के खिलाफ भी काम किया है। स्टालिन ने कहा, ‘उन्होंने सरकार के तैयार किए गए और उनके अनुमोदित पाठ को पूरी तरह से और उचित तरीके से नहीं पढ़ा, जो न केवल खेदजनक था, बल्कि विधायी परंपराओं का भी उल्लंघन था।’स्टालिन ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि विधानसभा को नियम 17 में ढील देनी चाहिए और संकल्प करना चाहिए कि केवल प्रिंट पाठ और विधानसभा अध्यक्ष का पढ़ा गया इसका तमिल संस्करण ही विधानसभा में रिकॉर्ड किया जाए।

सदन में जमकर हंगामा
इससे पहले जब राज्यपाल ने विधानसभा में अपना पारंपरिक संबोधन शुरू किया तो काफी ड्रामा हुआ। DMK सहयोगी दलों के सदस्यों ने सदन के वेल में जाने से पहले विरोध में वॉकआउट किया और विधेयकों पर सहमति में देरी करने और ‘सनातन धर्म’ और तमिलनाडु पर विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए राज्यपाल के खिलाफ विरोध किया और बाहर चले गए। पीएमके सदस्यों ने ऑनलाइन गैंबलिंग बिल को जल्द मंजूरी दिलाने के लिए नारेबाजी की और वाकआउट कर दिया

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...