26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठा अंजलि का परिवार, आरोपियों...

सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठा अंजलि का परिवार, आरोपियों के खिलाफ धारा 302 लगाने की मांग

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल की रात में सड़क हादसे में मारी गई अंजलि का परिवार धरने पर बैठा है। दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने के बाहर अंजलि का परिवार धरने पर बैठा हुआ है। अंजलि के परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ो जाए।

धारा 302 जोड़ने में क्या दिक्कत?- अंजलि के मामा
मृतक अंजलि के मामा ने कहा कि मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “एसएचओ (SHO) ने हमसे कहा कि वह हमें डीसीपी (DCP) से बात करवाएंगे। धारा 302 (हत्या) को जोड़ना उनके हाथ में नहीं है बल्कि उनके वरिष्ठों के हाथ में है। अगर आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है, तो पुलिस और क्या देखना चाहती है?”

बता दें कि सोमवार को रोहिणी कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान आरोपी आशुतोष, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल वर्चुअली मौजूद रहे। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगाई। दरअसल सबूतों को लेकर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
रोहिणी कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि पुलिस सारे सीसीटीवी फुटेज इकट्ठे क्यों नहीं करती है? क्या पुलिस सबूतों से छेड़छाड़ के इंतजार में बैठी है। पिछले चार दिनों में उन्हें कितने सीसीटीवी फुटेज मिले? कोर्ट के सवाल पर मामले के जांच अधिकारी ने कहा, “अब तक उन्हें 6 फुटेज हाथ लगे घटना का रास्ता लंबा होने के कारण समय लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी अपनी गाड़ी से नीचे भी उतरे थे। आरोपियों को पता था कि लड़की गाड़ी में फंसी है, इसके बावजूद वह गाड़ी चलाते रहे।”

वहीं रविवार रात अंजलि सिंह के घर में चोरी हुई है। अंजलि के परिवार के लोगों ने इस चोरी के लिए उसकी दोस्त निधि को जिम्मेदार ठहराया है। अंजलि के परिवार की सदस्य अनु ने मीडिया को बताया कि उनके घर के आसापास रहने वाले लोगों ने चोरी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, “निधि पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही थी। पुलिस 8 दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?” चोरी का पता चलने के बाद अंजलि के परिवार के लोगों ने पुलिस को कॉल किया था।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...