22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला केस में पुलिस को फटकार, कोर्ट ने पूछा- क्यों नहीं जुटा...

कंझावला केस में पुलिस को फटकार, कोर्ट ने पूछा- क्यों नहीं जुटा पाए CCTV फुटेज?

Published on

नई दिल्ली,

कंझावला मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले ये आरोपी कुछ दिन पुलिस कस्टडी में भी रह चुके हैं. लेकिन इस बार सोमवार को जब आरोपियों को पेश किया गया, कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई. जोर देकर कहा गया कि पुलिस एक बार में सारे सीसीटीवी फुटेज इकट्ठे क्यों नहीं करती है.

पुलिस को क्यों पड़ी कोर्ट से फटकार?
असल में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट के सामने कहा कि एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी एक बार गाड़ी से नीचे उतरे थे, उन्हें दिखा था कि नीचे कुछ फंसा हुआ है, लेकिन फिर भी वे बाद में गाड़ी चलाते गए. पुलिस ने ये भी बताया कि उन्होंने अब तक 6 सीसीटीवी फुटेज जुटा लिए हैं. लेकिन पुलिस की इस प्रकार की जांच से अदालत संतुष्ट नजर नहीं आई. दो टूक कहा गया कि एक बार में सभी फुटेज क्यों नहीं जुटाए जाते.

कोर्ट ने पुलिस से क्या पूछा?
कोर्ट ने कहा कि आप तो 90 दिनों तक सिर्फ सीसीटीवी-सीसीटीवी करते रहेंगे. एक बार में सारी फुटेज क्यों नहीं ली जाती. क्या आप जानते हैं कि उस इलाके में कितने सरकारी सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं? आपको सबूत इकट्ठा करने में कितना समय जाएगा? आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या सबूतों के साथ छेड़छाड़ का इंतजार? कोर्ट की इस फटकार पर पुलिस सिर्फ इतना कह पाई कि उन्हें पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी लगातार गुमराह करने का काम कर रहे हैं. पुलिस ने कोर्ट को इस बात की भी जानकारी दी कि मामले में आरोपी आशुतोष की भूमिका पर और ज्यादा जांच की जा रही है. यहां तक कहा गया है कि साजिश के एंगल को नकारा नहीं जा सकता है और इस दिशा में भी तफ्तीश जारी है. इस समय आरोपियों को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ की जा रही है. वहीं फेस रिकॉगनिजेशन के जरिए सीसीटीवी से चेहरे की पहचान भी हो रही है.

पुलिस के पास क्या जानकारी?
वैसे इसी मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने रविवार को बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उन्हें पता था कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंस गई है लेकिन वे डर के चलते गाड़ी दौड़ाते रहे. इस दौरान कंझावला तक के रूट में उन्होंने कई बार गाड़ी यू टर्न की. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डर था कि कहीं लड़की को गाड़ी से निकाला तो हत्या का केस लग जाएगा. वे इस मामले में बुरी तरफ फंस जाएंगे इसलिए एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने लड़की को कार के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की. उन्होंने बताया कि वे बेहद डर गए थे इसलिए गाड़ी को बार-बार घुमाए जा रहे थे. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह कहां जाएं. वे लड़की के गाड़ी के निकलने तक इंतजार करते रहे और गाड़ी चलाते रहे.

किनकी भूमिका मानी जा रही संदिग्ध?
अब तब इस मामले में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. एक तरफ आरोपियों में आशुतोष की भूमिका पुलिस के मन में कई सवाल उठा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अंजलि की दोस्त निधि भी सवालों के घेरे में है. निधि को लेकर ज्यादा सवाल इसलिए क्योंकि वो इस केस की सबसे बड़ी चश्मदीद गवाह है. उसकी आंखों के सामने ये पूरी घटना हुई है. बड़ी बात ये है कि सबकुछ जानते हुए भी उसने अपने दोस्त की मदद नहीं की थी और वो मौके से भाग गई थी. जिस तरह से उसने अंजलि के नशे में होने के दावे किए हैं, वो भी इस केस को घुमाने का काम कर रहे हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...