22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलफ्लावर नहीं फायर है... लगातार दूसरा शतक, विराट कोहली ने तेंदुलकर के...

फ्लावर नहीं फायर है… लगातार दूसरा शतक, विराट कोहली ने तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Published on

गुवाहाटी

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय में शानदार शतक जड़ा। यह श्रीलंका के खिलाफ उनकी नौवीं तो वनडे करियर की 45वीं सेंचुरी थी। 80 गेंदों में आए इस शतक के साथ विराट कोहली ने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, भारतीय सरजमीं पर मास्टर-ब्लास्टर के नाम 20 शतक थे। अब किंग कोहली भी उनके बराबर आकर खड़े हो गए हैं। सचिन ने घर में खेले गए 164 मैच में 20 शतक लगाए थे जबकि कोहली ने 102 मैच में यह कीर्तिमान स्थापित किया।

वनडे में सर्वाधिक शतक
सचिन तेंदुलकर – 49 (452 पारी)
विराट कोहली – 45 (257 पारी)

87 गेंदों में 113 रन
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत आज जबरदस्त रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रन बनाए। शुभमन गिल के बल्ले से 70 रन निकले। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी हुई। इस जबरदस्त नींव पर विराट ने अपने शतक का मीनार बनाया। चीकू पहली गेंद से लय में नजर आ रहे थे। 12 चौके और एक छक्के वाली पारी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दो-दो जीवनदान भी मिले। 52 और 81 रन के आसपास उनके कैच छोड़े गए।

लगातार दूसरा वनडे शतक
पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले साल के अंत में बांग्लादेश दौरे में वनडे फॉर्मेट में शतकों का सूखा खत्म किया था। नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 99 गेंद में 114 रन कूटे थे। वह शतक 1214 दिन के बाद आया था। उस सेंचुरी से पूर्व भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे रिकी पोटिंग को इंटरनेशनल शतक के मामले में पछाड़ा था।

73वां इंटरनेशनल शतक
इंटरनेशनल सर्किट यानी टेस्ट,वनडे और टी-20 मिलाकर यह विराट कोहली के बल्ले से आया कुल 73वां शतक है। एक्टिव प्लेयर्स में कोई उनके आस-पास भी नहीं हैं। मगर ओवरऑल लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिन्होंने अपने सुनहरे करियर में 100 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं। वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अब सचिन-विराट में सिर्फ 5 शतक का ही फासला रह गया है। विराट की यह 45वीं सेंचुरी है तो तेंदुलकर ने अपने करियर में 49 एकदिवसीय शतक बनाए हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...