17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह पर 'जूता अटैक', पंजाब विधानसभा के बाहर...

पाकिस्तानी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह पर ‘जूता अटैक’, पंजाब विधानसभा के बाहर का वो वीडियो देखें

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह पर पंजाब विधानसभा के बाहर जूता फेका गया। गनीमत रही कि हमले के वक्त राणा सनाउल्लाह अपनी कार के अंदर बैठे थे। हमले के वक्त उनकी गाड़ी पंजाब विधानसभा से बाहर निकल रही थी। राणा सनाउल्लाह पर जूता फेकने वाले हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमले वाला जूता उनकी कार के पास से गुजर रहे पत्रकारों के बीच जाकर गिरी। हमले के बाद राणा सनाउल्लाह के ड्राइवर ने एक पल के लिए कार रोक दी, लेकिन उनके सुरक्षा गार्डों के इशारे के बाद वह आगे बढ़ गए। इस हमले के बाद सनाउल्लाह की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पंजाब विधानसभा पहुंचे थे सनाउल्लाह
पाकिस्तान के पंजाब सूबे में विधानसभा के विघटन को लेकर बवाल चल रहा है। राणा सनाउल्लाह इसी सिलसिले में विधानसभा की कार्रवाई के दौरान नेताओं से मिलने पहुंचे थे। पंजाब में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार है। वहीं, केंद्र में मौजूद शहबाज सरकार हर हालत में पंजाब पर अपना शासन चाहती है। इसी तनातनी के कारण पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक अताउल्लाह तरार और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मंत्री को प्रतिबंधित कर दिया था।

https://twitter.com/i/status/1612809541326114816

विधानसभा के बाहर हुई धक्कामुक्की
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस और असेंबली स्टाफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सांसदों और नेताओं को इमारत के परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया; हालांकि, कुछ सदस्यों ने रास्ता बदल घुसने की कोशिश की। इस धक्कामुक्की के बाद राणा सनाउल्लाह ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सुरक्षा एजेंसियों को भी कहा गया था कि वे उन्हें (पीएमएल-एन नेताओं को) विधानसभा में प्रवेश न करने दें; हालांकि, उन्होंने इन अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया।

राणा सनाउल्लाह ने पंजाब सरकार पर लगाए आरोप
पीएमएल-एन नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा कि आईजी पंजाब को भी हमें विधानसभा में प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने आदेशों को लागू करने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पंजाब की गठबंधन सरकार के बीच कई दिनों से टकराव चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही इमरान खान की पार्टी की सहायता से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं।

Latest articles

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...