22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने मैच के साथ जीता दिल, श्रीलंकाई कप्तान को 'आउट'...

रोहित शर्मा ने मैच के साथ जीता दिल, श्रीलंकाई कप्तान को ‘आउट’ होने के बाद भी बनाने दिया शतक

Published on

गुवाहाटी

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। भारतीय टीम ने मैच को 67 रनों से अपने नाम कर लिया। पू्र्व कप्तान विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक लगाते हुए 113 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने भी 83 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उमरान मलिक ने तीन विकेट लिये। इन सब के बीच रोहित शर्मा ने मैच के आखिरी ओवर में कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

रोहित ने अपील वापस ली
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेंद डालने से पहले दासुन शनाका को रन आउट कर दिया। शनाका क्रीज से बाहर थे और इसी वजह से शमी ने ऐसा किया। उन्होंने अपील की और मैदान अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद मांगी। इस बीच कप्तान रोहित ने आकर सभी से बात की और अपील वापस लेने का फैसला किया। अंत में शनाका ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

रोहित शर्मा ने क्यों किया ऐसा
रोहित शर्मा से मैच के बाद इस बारे में सवाल भी पूछा गया। इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा- मुझे नहीं पता था कि शमी ने ऐसा किया, वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी, हम उन्हें इस तरह आउट नहीं कर सकते। हमने ऐसा नहीं सोचा था। उन्हें सही में शानदार खेला।

हमेशा होता है विवाद
जब भी बल्लेबाज को गेंदबाज नॉन-स्ट्राइक एंड पर गेंद डालने से पहले रनआउट आउट करता है तो इसपर विवाद होता ही है। आईसीसी ने पिछले साल इसे खेल भावना की कैटेगरी से बाहर कर दिया था। इसके बाद भी जब कोई गेंदबाज ऐसे बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश करता है तो उसकी आलोचना होने लगती है। दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बल्लेबाज को इस तरह आउट करके भारत को जीत दिलाई थी।

भारत के रविचंद्रन अश्विन भी इस तरह बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं। अश्विन के साथ ही कई क्रिकेट के कई जानकारों का मानना है कि जब गेंदबाज क्रीज से बाहर होता है तो नो-बॉल दिया जाता है। वैसे ही बल्लेबाज बाहर होता है तो रन आउट करना पूरी तरह सही है। वहीं कई इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...