21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपाल'मेरे पास नहीं है पेन ड्राइव और सीडी', हनीट्रैप कांड पर कमलनाथ...

‘मेरे पास नहीं है पेन ड्राइव और सीडी’, हनीट्रैप कांड पर कमलनाथ का बयान

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनीट्रैप मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस मामले से जुड़ी पेन ड्राइव और सीडी उनके पास नहीं है. इससे पहले 21 मई 2021 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि हनीट्रैप मामले की सीडी और पेन ड्राइव उनके पास है.

कमलनाथ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रखे गए अनुसूचित जाति के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनसे हनीट्रैप मामले की सीडी से जुड़े सवाल पूछे. कमलनाथ ने कहा कि उनके पास सीडी और पेन ड्राइव नहीं है. कमलनाथ ने कहा कि ‘उस समय कुछ पुलिस अधिकारी उनके पास लैपटॉप लेकर आए थे जिसमें उन्होंने करीब 1:30 मिनट की क्लिप दिखाई लेकिन मैंने वह वीडियो करीब 30 सेकेंड तक देखा और उसके बाद उन्हें कहा कि मैं यह सब नहीं देखना चाहता आप तो पता करो यह सही है या नहीं. मैं तो ऐसी सीडी रखना भी नहीं चाहता था. इसलिए मैंने उन्हें कहा कि आप अच्छे से इसकी जांच करो’.

कमलनाथ ने दिया था बड़ा बयान 
जब पत्रकारों ने कमलनाथ से पूछा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह बोल रहे हैं कि सीडी उनके पास मौजूद है. कमलनाथ ने कहा कि गोविंद सिंह को यह सीडी बीजेपी वालों ने ही दी होगी. इससे पहले कमलनाथ ने कहा था, “जो सीडी गोविंद सिंह के पास है वो सीडी मैंने भी देखी है. मैंने कहा था कि इसमें और इन्वेस्टिगेशन की जरूरत है. मेरी राजनीति इस प्रकार की नहीं है. मैं किसी के पीछे नहीं पड़ना चाहता था. मैं नहीं चाहता था कि मप्र बदनाम हो, इसलिए कहा था कि अच्छी तरह जांच करिए. इसमें सब भारतीय जनता पार्टी के लोग थे.”

2019 में गरमाई थी एमपी की सियासत
बता दें कि साल 2019 में मध्य प्रदेश की सियासत कथित रूप से हनीट्रैप मामले की वजह से गरमा गई थी. इंदौर पुलिस ने इस मामले में कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया था जिनके ऊपर आरोप थे कि वह हनीट्रैप करके बड़े अफसरों और नेताओं से पैसे ऐंठती थीं.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...