13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट में बम होने की खबर, सर्च...

दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट में बम होने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली से पुणे जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में बम होने की सूचना मिली है. उस सूचना के आधार पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान को अभी उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी है. दिल्ली पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई है और तय गाइडलाइन के तहत सिक्योरिटी ड्रिल की जा रही है. अभी तक फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

बताया जा रहा है कि टेकऑफ से ठीक पहले ही ये खबर मिली कि फ्लाइट में बम हो सकता है. उस सूचना के आधार पर पुलिस और दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी तुरंत अलर्ट हो गए और जमीन पर चेकिंग शुरू की गई. अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन फिर भी क्योंकि बम की सूचना है, ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अब ये घटना इसलिए मायने रखती है क्योंकि इसी हफ्ते मॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट में भी बाम की खबर मिली थी. उस एक खबर के बाद कई घंटों तक विमान को गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर रखा गया था. लगातार चेकिंग चली, यात्रियों की जांच हुई, उसके बाद विमान को हरी झंडी दिखाई गई. तब बताया गया था कि एक इमेल के जरिए बम की फर्जी जानकारी शेयर की गई थी.

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...