18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में कोविड की 8वीं लहर, एक ही दिन में 489 मौतों...

जापान में कोविड की 8वीं लहर, एक ही दिन में 489 मौतों ने डराया, देश में हालात बेकाबू

Published on

टोक्यो

दुनिया के कई देश वर्तमान में कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। जापान इन दिनों कोरोना वायरस से अधिक प्रभावित है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस से 489 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, जापान कोरोना वायरस की आठवीं लहर का सामना कर रहा है। जापान में एक दिन में 185,472 नये केस दर्ज किए गए हैं जोकि बुधवार की तुलना में 13,401 कम हैं। वहीं टोक्यो एक दिन में 13,427 नए मामले दर्ज किए गए हैं जोकि बीते कल की तुलना में 3,345 कम हैं।

टूटा रेकॉर्ड
जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से संबंधित मौतों की संख्या देश भर में रिकॉर्ड तोड़ 489 है। टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 49 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देशभर में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 697 है। रिपोर्ट के अनुसार, जापान में 7 जनवरी 2023 को कोरोना से रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में 463 मरीजों की मौत हुई थी। ऐसी संभावना जताई गई थी कि नये साल के जश्न के दौरान कोरोना वायरस केसों और मरने वालों की संख्या में भारी उछाल देखा जा सकता है।

दिसंबर 2022 में जापान ने कोविड के कारण रिकॉर्ड 7,688 मौतें दर्ज कीं थीं, जो पिछली कोरोना लहर के दौरान अगस्त में दर्ज 7,329 के पहले मासिक उच्च स्तर को पार कर गया था। जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक है।

जापानी नागरिकों पर प्रतिबंध
इन सबके बीच ही चीन ने तय किया हे कि वह दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले व्‍यक्तियों को शॉर्ट टर्म वीजा नहीं देगा। चीन ने यह कदम उस फैसले से नाराज होने के बाद उठाया है जिसमें चीनी नागरिकों के लिए कई देशों ने कोविड प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। चीन ने इन प्रतिबंधों को ‘भेदभाव’ भरा करार दिया है। हालांकि सिर्फ जापान और दक्षिण कोरिया ने ही चीनी नागरिकों पर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं। यूके, अमेरिका, इटली, फ्रांस और भारत समेत दुनिया के कुछ और देशों ने भी यही फैसला लिया है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...