12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर मिले यूरेनियम का ईरान से कनेक्‍शन, ब्रिटेन...

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर मिले यूरेनियम का ईरान से कनेक्‍शन, ब्रिटेन और पूरे यूरोप को दहलाने की बड़ी साजिश!

Published on

लंदन

लंदन के हीथ्रो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिले यूरेनियम पैकेज ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। यूके से लेकर अमेरिका तक एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। यूरेनियम यानी परमाणु हमला करने वाला सबसे खतरनाक हथियार। यह वह खतरनाक पदार्थ है जिससे परमाणु बम बनाया जाता है। ऐसे में लंदन के सबसे बिजी एयरपोर्ट पर इसका मिलना अपने आप में डराने वाला है। साफ है कि आतंकी यूरोप को दहलाने की बड़ी साजिश कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद ुसुरक्षा एजेंसियों का ध्‍यान ईरान की तरफ भी गया है।

ईरान में सक्रिय स्‍लीपर सेल्‍स
ईरान दुनिया का वह देश है जहां पर आतंकियों की उन स्‍लीपर सेल्‍स को आज भी जगह मिली हुई है जो बॉम्बिंग्‍स, हत्‍याओं और यहां तक सांसदों को उड़ाने तक की साजिश करते हैं। ईरान की तरफ इशारा करने वाले कई आतंकी यूरोप और अमेरिका में गहराई तक अपनी जड़ें जमा चुके हैं। एजेंसियों की मानें तो ये आतंकी किसी भी समय तेहरान से ऑर्डर मिलने के बाद अपने काम को अंजाम देने से पीछे नहीं हटेंगे। ब्रिटिश अखबार द सन ने लिखा है कि इस घटना के बाद जो बात सबसे ज्‍यादा परेशान करने वाली है कि आखिर यूरेनियम पैकेज लंदन तक कैसे पहुंचा?

आतंकी गतिविधियां हुईं तेज
अखबार की मानें तो साफ ह कि कहीं न कहीं यूके में मौजूद ईरान के नागरिक डर्टी बम बनाने की फिराक में हैं। यह भी हो सकता है कि वो बड़े पैमाने पर यूके में हत्‍याओं की साजिश कर रहे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अघोषित परमाणु पदार्थ पाकिस्‍तान से आया और फिर ओमान से आने वाली फ्लाइट के जरिए यहां तक पहुंचा है। ईरान में इस समय बड़े स्‍तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में जो कुछ भी हीथ्रो एयरपोर्ट पर हुआ है, वह चौंकाने वाला है। ईरान का विपक्षी ग्रुप पीपुल्‍स मुजाहिद्दीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान (PMOI) जो देश में सत्‍ता पलटने की मांग कर रहा है, उसका कहना है कि ईरान ने आतंकी गतिविधियों को तेज कर दिया है।

आतंकियों के निशाने पर यूरोप
संगठन की तरफ से चेतावनी दी गई है कि देश में एक पूरा नेटवर्क चल रहा है जो पूरी दुनिया में अपने मकसद को अंजाम देने में लगा है। संगठन का मानना है कि यह नेटवर्क दिन पर दिन मजबूत हो रहा है और कई हिस्‍सों में अपनी जड़े जमा चुका है। संगठन ने मध्‍य पूर्व (Middile East) का नाम खासतौर पर लिया है। संगठन की मानें तो इन आतंकियों ने पश्चिम में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है जिसमें यूके, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम और इटली जैसे देश शामिल हैं। एक हफ्ते पहले ही जर्मनी में दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों साइनायड औेर रिसिन की मदद से देश को दहलाने की साजिश कर चुके थे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...