18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिधार्मिक अल्पसंख्यकों की पहचान पर आपस में ही एक नहीं BJP शासित...

धार्मिक अल्पसंख्यकों की पहचान पर आपस में ही एक नहीं BJP शासित राज्य, जानिए पूरी वजह

Published on

नई दिल्ली

धार्मिक अल्पसंख्यकों की पहचान मामले में बीजेपी शासित राज्य आपस में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश की सरकारों ने पहचान के लिए मौजूदा सिस्टम का समर्थन किया है। इस सिस्टम के अनुसार, हिंदुओं को अल्पसंख्यकों की लिस्ट से बाहर रखा गया है। वहीं असम और उत्तराखंड की सरकार का मत अलग है। उनका कहना है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की पहचान की इकाई राज्य के पास होनी चाहिए। जैसा कि 2002 के लैंडमार्क टी एम ए पई मामले में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में केंद्र ने क्या कहा
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा पेश किया है उसमें इस मामले पर जानकरी दी गई है। केंद्र ने कोर्ट को बताया कि 24 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी राय भेजी है वहीं 4 राज्य अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और झारखंड वहीं दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप ने अभी तक अपना जवाब नहीं भेजा है। आपको बता दें कि एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने इस मामले में अदालत में एक याचिका डाली है। उन्होंने इसकी मदद टी एम ए पई के फैसले को लागू करने की बात की है। इस रूलिंग के अनुसार उन सभी हिंदुओं को अल्पसंख्यकों की लिस्ट से बाहर रखा जाए जिन-जिन राज्यों में उनकी संख्या कम है।

राज्यों की दलील भी सुन लीजिए
गुजरात सरकार ने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए हम मौजूदा प्रक्रिया से सहमत हैं। मध्य प्रदेश सरकार का भी यही मत था। वहीं कर्नाटक सरकार ने कहा कि केंद्र की तरह हमने भी कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक कमीशन की सलाह पर मुस्लिमों, ईसाई, बौद्ध,जैन, सिख और पारसियों को अल्पसंख्यक घोषित कर रखा है। हमारा रुख इसपर यथास्थित है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार है। वहां की सरकार ने कहा कि राज्य ने पहले से 6 समुदायों को अल्पसंख्यक की कैटिगरी में रखा है। इसके अलावा जिनकी भाषा मराठी नहीं है उसे भाषाई अल्पसंख्यक की श्रेणी में रखा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों से मशवरा कर अपने जनगणना वाले डेटा का उपयोग कर अल्पसंख्यकों को नोटिफाई कर सकती है।

मणिपुर की राय इस मामले में जुदा है। उसका कहना है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए इकाई राज्य के पास होनी चाहिए। सरकार ने आगे कहा कि कोई भी धार्मिक समुदाय जो राज्य की जनसंख्या के 50 फीसदी से कम है तो उसे अल्पसंख्यक की श्रेणी में रखा जाएगा। यह सिस्टम यहां बनाया गया है। पंजाब ने कहा कि हमने 2012 के पंजाब स्टेट कमीशन फॉर माइनॉरिटी एक्ट को लागू किया है। जिसके अनुसार, जैन को अप्रैल 2013 में अल्पसंख्यक घोषित किया जा चुका है। उसने कहा कि भारत में अलग-अलग समुदाय अलग-अलग राज्यों में अल्पसंख्यक की श्रेणी में आते हैं। तमिलनाडु भी टी एम ए पई के फैसले के अनुसार,ही अल्पसंख्यकों को चुनने का अधिकार राज्य के पास होना चाहिए।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...