12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी नौसेना ने समुद्र में जब्त की 2000 AK-47 राइफल, जानें कहां...

अमेरिकी नौसेना ने समुद्र में जब्त की 2000 AK-47 राइफल, जानें कहां तबाही मचाने जा रहा था यह जखीरा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी नौसेना ने गल्फ ऑफ ओमान में हथियारों से भरी एक नाव का पता लगाया है। छह जनवरी को उन्होंने इस नाव को पकड़ा था, जिसका इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए होता है। जानकारी के मुताबिक इस नाव में 2,116 AK-47 राइफल थीं। अमेरिकी नौसेना ने एक बयान में बताया कि यह हथियार अंतर्राष्ट्रीय जल के जरिए ईरान से यमन में पहुंचाए जा रहे थे। अमेरिका के गश्ती जहाज USS चिनूक की एक बोर्डिंग टीम ने यमनी नागरिकों की ओर से बनाए गए एक फिशिंग बोट का पता लगाया था।

गश्ती जहाज USS मॉनसून और विध्वंसक USS सुलिवान इस नाव की खोज में मदद के लिए तुरंत पहुंचे। जब नाव की खोज की गई तो इस जहाज पर 2,116 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल मिलीं। इसे ही आम भाषा में AK-47 कहा जाता है। अमेरिका की 5वीं फ्लीट ने इस जहाज को पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक हथियारों पर मेड इन रशिया और AKS20U लिखा था। इस बंदूक में बदलाव किया गया था, जिससे इसके चेंबर में एडवांस AK-74 की गोली लग सकती है।

हूती विद्रोहियों को हथियार दे रहा था ईरान
पोत एक व्यापारिक मार्ग पर था, जिसका उपयोग आम तौर पर यमन के हूती विद्रोही गुट हथियारों की तस्करी के लिए करते हैं। हूती विद्रोहियों को ईरान हथियार मुहैया कराता रहा है। नाव पर छह यमनी नागरिक थे। हूती विद्रोहियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हथियार देना, या उसकी बिक्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2216 और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। 5वीं फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, ‘यह शिपमेंट ईरान की ओर से अस्थिर करने वाली गतिविधियों के पैटर्न का एक हिस्सा है।’

पहले भी मिल चुके हैं हथियार
उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह के खतरों पर हमारा ध्यान है। हम हर समुद्री गतिविधि का पता लगाने के लिए तैनात रहते हैं, जो नेवीगेशन की स्वतंत्रता को बाधित करता है।’ पिछले दो महीने में अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट ने ही इसी इलाके में हथियारों से भरी दो अन्य नाव को पकड़ा था। USS लुईस बी. पुलर ने 1 दिसंबर को एक जहाज से 50 टन से ज्यादा का गोला-बारूद और रॉकेट फ्यूल जब्त किए थे। 8 नवंबर को अमेरिकी तट रक्षक USCGC जॉन शेउरमैन ने 70 टन रॉकेट फ्यूल, 100 टन यूरिया पकड़ा था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...