13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराजनीति'LG साहेब मुझसे बोले कि वो सुप्रीम, वो एडमिनिस्ट्रेटर', CM केजरीवाल का...

‘LG साहेब मुझसे बोले कि वो सुप्रीम, वो एडमिनिस्ट्रेटर’, CM केजरीवाल का दावा

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में जारी अधिकारों की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की है. उस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने जोर देकर कहा है कि एलजी दिल्ली की सरकार को काम करने से रोक रहे हैं.

सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने एलजी के सामने सुप्रीम कोर्ट का आदेश रखा, हाई कोर्ट का ऑर्डर रखा, जोर देकर कहा कि वे दिल्ली सरकार के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं. लेकिन केजरीवाल के मुताबिक एलजी सिर्फ ये कहते रहे कि वे सुप्रीम हैं, उनके पास पूरी ताकत है. यहां तक दावा हुआ कि एलजी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सिर्फ एक राय बताया और कहा कि वे Administrator हैं और संविधान के मुताबिक एक Administrator के पास पूरी ताकत रहती है.

केजरीवाल का एलजी पर निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि एलजी द्वारा दिल्ली के विकास को बाधित किया जा रहा है. उनके पास जो पॉवर नहीं है, वे उसका इस्तेमाल कर भी कई फैसलों को रोकने का काम कर रहे हैं. इस बारे में केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनावों से पहले हर विभाग की सैलरी रोकी गई थी, वो गलत था. इसी तरह उनकी तरफ से जो 10 एल्डर मैन नियुक्त किए गए, उसकी ताकत भी उनके पास नहीं थी. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएन ने ये भी साफ कहा कि Administrator शब्द तो हर जगह लिखा हुआ है, फिर चाहे वो दिल्ली का कोई कानून हो या फिर संविधान, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे हर मामले में हस्तक्षेप करेंगे. अगर इस तरह से देखा जाए तो दिल्ली सरकार के पास तो कोई ताकत ही नहीं बचेगी.

टीचरों को फिनलैंड भेजने वाला विवाद
अब इस समय दिल्ली में टीचरों के फिनलैंड जाने पर भी विवाद चल रहा है. एलजी से इसकी हरी झंडी नहीं मिली है. इस विवाद पर केजरीवाल ने कहा है कि जब कोई नेता जी20 के लिए विदेश जाता है तो कोई दिक्कत नहीं, यहां तो शिक्षकों को फिनलैंड भेजा जा रहा है, इसमें क्या दिक्कत है. बच्चों का अच्छा भविष्य बनेगा, तभी तो राष्ट्र मजबूत होगा. एलजी को कोर्ट के आदेश का सम्मान करना चाहिए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाकर यहां तक कह दिया कि एलजी द्वारा लिए गए कई फैसले असंवैधानिक हैं. फिर चाहे वो 164 करोड़ की वसूली वाला आदेश हो, टीचरों को फिनलैंड जाने से रोकना हो या फिर योगा क्लास बंद करना रहा हो.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...