24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालमानवता शर्मसार! 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, घर छोड़ने...

मानवता शर्मसार! 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, घर छोड़ने के बहाने जंगल में बनाया हवस का शिकार

Published on

शहड़ोल

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया है। महिला जबलपुर से शहड़ोल अपने रिश्तेदार के घर आई थी। 90 वर्षीय महिला को लिफ्ट देने के बहाने जंगल ले जाकर उसके साथ रेप किया गया है। महिला के परिजनों ने कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुकेश वैश्य ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 90 साल की महिला गुरुवार की रात को जबलपुर से शहडोल ट्रेन से आई थी।

ट्रेन रात में शहडोल पहुंची जिस कारण से महिला रात में रेलवे स्टेशन में ही रूक गई। सुबह महिला ऑटो से बंधवावारा गांव जाने के लिये निकली। लेकिन अंतरा के पास ऑटो चालक ने यह कह के उतार दिया कि अब आगे नहीं जा पाऊंगा। महिला वहीं उतर कर बस का इंतजार करने लगी। इस दौरान वहां से एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और महिला को घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

लिफ्ट देने के बहाने किया रेप
अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में ले जा कर महिला के साथ रेप किया और फिर वापस सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क से किसी तरह रिहायसी इलाके पहुंची महिला ने लोगों से अपनी आप बीती सुनाई। जिसके बाद लोगों ने महिला के रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने कोतवली पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

स्वाति मालीवाल ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 92 साल की महिला के साथ बर्बरता से रेप किया गया। आदमी ने महिला को जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। अभी तक वो गिरफ्त से बाहर है। ये मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। शिवराज सिंह चौहान जी से अपील है तुरंत अरेस्ट करवाके सख़्त सज़ा दिलवाएं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...