24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeबुर्ज खलीफा पर दिखा शाहरुख खान की 'पठान' का धमाकेदार ट्रेलर, फैन्स...

बुर्ज खलीफा पर दिखा शाहरुख खान की ‘पठान’ का धमाकेदार ट्रेलर, फैन्स बोले- SRK इज किंग

Published on

जहां शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ विवादों में छाई है। वहीं, इस फिल्म का क्रेज दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। जहां जर्मनी में एडवांस बुकिंग के सारे टिकट बिक गए थे। वहीं, अब मूवी का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। जी हां, किंग खान की मूवी का ट्रेलर एक्टर की मौजूदगी में दुबई में स्थित विश्व की सबसे लंबी इमारत पर दिखाया गया। इसके वीडियोज और तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। लोग इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यशराज फिल्म्स ने भी दुबई में हुए शाहरुख खान की फिल्म Pathaan के ट्रेलर रिलीज से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है। उसमें शाहरुख खान नजर आ रहे हैं और बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ का ट्रेलर देख रहे हैं। वहीं, फैन्स भी ये सब नजारा देख अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, शाहरुख खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वहां के स्टेडिम में फिल्म का एक डायलॉग भी बोल रहे हैं। और उसे सुनते ही लोग की दीवानगी साफ झलक रही है।

बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर देख लोगों का रिएक्शन
जहां फैन्स ने अपनी खुशी जाहिर की। वहीं कुछ ट्रोल आर्मी ने शाहरुख के वीडियोज और फोटोज पर गंध फैलानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- कुछ भी करो फ्लॉप ही होगी। एक ने बायकॉट पठान का ट्रेंड चलाना शुरू कर दिया। एक ने कहा- बायकॉट होगा तो सब ठीक हो जाएगा एक ने लिखा- ये भी फ्लॉप है। एक ने कहा- UAE में ही चलेगी बस। एक ने लिखा- बेल्ट खरीदने के पैसे नहीं थे, बेल्ट पहन आते।

फैन्स ने कहा- पठान का इंतजार अब और नहीं
वहीं, फैन्स ने अपना प्यार लुटाया। एक फैन ने लिखा- इंडिया की शान शाहरुख खान। एक ने लिखा- SRK इज किंग। एक फैन ने कहा- ये 25 तारीख कब आएगी। मुझे देखना है। एक ने कहा- मैं इंतजार नहीं कर सकता। कुछ ने फायर इमोजी तो कुछ ने रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी फीलिंग्स बयां की। कुल मिलाकर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि ये क्या बवाल काटती है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...