11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलपहला वनडे: ब्रेसवेल की 140 रनों की पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में...

पहला वनडे: ब्रेसवेल की 140 रनों की पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में 12 रन से जीता भारत

Published on

हैदराबाद

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पहले दोहरे शतक और मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 12 रन से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वनडे में करीब 4 साल बाद जीत मिली है। 3 फरवरी 2019 को भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड को इस फॉर्मेट में हराया था। उसके बाद से भारत 5 मैच हार चुका है और दो बेनतीजा रहे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया ने गिल की 208 रनों की पारी की मदद से 349 रन ठोक दिये। जवाब में न्यूजीलैंड ने लगातार विकेट खोये। लेकिन फिर माइकल ब्रेसवेल ने 57 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी। उन्होंने 78 गेंदों पर 140 रन बनाए। अंतिम ओवर में टीम की पारी 337 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच जीतने के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।

गिल को नहीं मिला साथ
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 149 गेंद का सामना करते हुए 208 रन बनाये, जिसमें 19 चौके और नौ छक्के जड़े थे। वह पूरी पारी के दौरान क्रीज पर डटे रहे लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर समर्थन नहीं किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 34 रन बनाये जो पारी के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। गिल ने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े। यह उनकी लगातार दूसरी तीन अंक वाली पारी रही।

भारत के सलामी बल्लेबाजों और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मेजबान टीम ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 52 रन बना लिये थे। लॉकी फर्ग्यूसन अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन रोहित और गिल समय-समय पर बाउंड्री जड़ रहे थे। रोहित ने हेनरी शिपले (74 रन देकर दो विकेट) पर दो छक्के जमाये। बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 13वें ओवर में ब्लेयर टिकनर की गेंद आउट हुए। पिछली चार पारियों में तीन शतक जड़ने वाले कोहली (08 रन) ने एक शानदार कवर ड्राइव शॉट लगाया, पर बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर की खूबसूरत गेंद पर बोल्ड हो गये।

न्यूजीलैंड ने गिल को दिया जीवनदान
ईशान किशन को मध्यक्रम में उतारा गया, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और फर्ग्यूसन की गेंद पर विकेटकीपर टॉम लाथम को कैच दे बैठे। सूर्यकुमार यादव (31 रन) क्रीज पर उतरे और गिल के साथ उन्होंने पारी की रन गति बढ़ायी। गिल जब 45 रन पर थे, तब भी उन्हें जीवनदान मिला था, तब लाथम ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद से गिल ने मुड़कर नहीं देखा और तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने पसंदीदा पुल शॉट जमाये तथा स्पिनरों के खिलाफ अपने पैर का बखूबी इस्तेमाल किया।

गिल ने एक रन से अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया। सूर्यकुमार के पवेलियन लौटने के बाद गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन) के साथ 74 रन की साझेदारी की। हार्दिक अजीब तरीके से आउट हुए, वह सैंटनर की गेंद पर कट शॉट चूक गये और गिल्लियां गिर गयी जिससे न्यूजीलैंड ने बोल्ड की अपील की। लाथम ने दस्तानों से गिल्लियां गिर सकती थी लेकिन वह सुनिश्चित नहीं थे। तीसरे अंपायर ने मेहमान टीम के पक्ष में फैसला दिया। गिल ब्रेसवेल पर छक्का जड़कर 150 रन पर पहुंचे। इस उपलब्धि के बाद वह खुलकर बल्लेबाजी करने लगे और 49वें ओवर में लगातार तीन छक्कों से 200 रन की उपलब्धि पर पहुंचे। भारत ने अंतिम पांच ओवर में 57 रन जोड़े। मेहमान टीम के लिए शिप्ली और डेरेल मिशेल ने 2-2 विकेट लिये।

6 झटकों के बाद न्यूजीलैंड ने दिखाया दम
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर पावरप्ले में विकेट लिया। उन्होंने पाकिस्तान में शतक लगाने वाले डेवोन कॉन्वे को बाउंसर पर आउट किया। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 42 रन था। 11वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने 20 रन दे दिये। लेकिन 13वें ओवर में रोहित ने शार्दुल को गेंदबाजी दी और उन्होंने फिन एलेन का शिकार बना लिया। उन्होंने 39 गेंद में 40 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव का जादू चला। उन्होंने पहले हेनरी निकल्स (18) को बोल्ड और डेरेल मिशेल (9) को एलबीडब्ल्यू किया।

ग्लेन फिलिप्स ने आते ही छक्का लगाया। लेकिन 20 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। 131 के स्कोर पर कप्तान टॉम लाथम आउट हो गए और न्यूजीलैंड मैच से बाहर होती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने असली खेल दिखाया। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई कर दी। दोनों ने हर भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगाई। ब्रेसवेल ने 57 गेंदों पर शतक ठोक दिया। यह वनडे में उनका दूसरा शतक था। भारत के लिए खिलाफ यह वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। अफरीदी ने 45 गेंदों पर बनाया था।

सेंटनर ने 38 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच 162 रनों की साझेदारी हुई, सिर्फ 102 गेंदों पर। मोहम्मद सिराज ने पटकी हुई गेंद फेंकर सेंटनर (57) को वापस भेजा। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लिया। इसी ओवर में सिराज ने शिप्ली को भी आउट कर दिया। लेकिन ब्रेसवेल ने हार नहीं मानी। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया लेकिन फिर शार्दुल ठाकुर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। भारत ने मैच को 12 रनों से अपने नाम किया। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिये। 140 रनों की पारी में ब्रेसवेल ने 12 चौके और 10 छक्के मारे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...