11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलमहिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय सख्त, भारतीय...

महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय सख्त, भारतीय कुश्ती संघ से 72 घंटे में मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली

महिला पहलवानों की तरफ से बुधवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से 72 घंटों के भीतर आरोपों पर जवाब मांगा है। महिला पहलवानों ने फेडरेशन के अध्यक्ष और कोचों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहलवानों में ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट भी शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने कहा कि मामला ऐथलीट्स से जुड़ा है लिहाजा मंत्रालय इसे बहुत ही गंभीरता से ले रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि अगर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 72 घंटे के भीतर जवाब नहीं देता है तो मंत्रालय नैशनल स्पोर्ट्स डिवेलपमेंट कोड, 2011 के प्रावधानों के तहत फेडरेशन के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

खेल मंत्रालय ने 18 जनवरी से लखनऊ में शुरू होने वाले वूमन नैशनल रेसलिंग कोचिंग कैंप को रद्द कर दिया है। इस कैंप में 41 महिला पहलवान, 13 कोच और सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेने वाले थे। खेल मंत्रालय ने लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नैशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि जो महिला पहलवान कैंप के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी हैं, उन्हें तबतक सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं जबतक वे कैंप में हैं।

तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत देश के टॉप पहलवानों ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के तानाशाही रवैये के खिलाफ बुधवार को धरना दिया। विनेश फोगाट ने तो महिला पहलवानों के यौन शोषण का सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने रोते हुए आरोप लगाया कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर आरोप सच साबित हुए तो वह फांसी लगा लेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने यह भी दावा किया कि लखनऊ में नैशनल कैंप में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंप में कुछ महिलाएं हैं जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के कहने पर पहलवानों से संपर्क करती हैं। हालांकि, 28 वर्ष की स्टार रेसलर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद इस तरह के शोषण का सामना नहीं किया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...