भोपाल
पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ चढ़ाकर याद किया। श्री त्रिपाठी ने कहा की नेताजी कुसल लीडर थे। अंग्रेजो के शासन में बड़ा पद मिलने के बाद भी नेता जी ने देश को आजाद कराने का बीड़ा उठाया। आज सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर आये हुए समस्त कर्मचारियों का सीआर नामदेव ने आभार व्यक्त किया।
इधर तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का उद्घोष कर प्रत्येक देशवासी के हृदय में स्वतंत्रता की अखण्ड अग्नि प्रज्ज्वलित कर देने वाले मकी 126 वी जयंती परपराक्रम दिवस पर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 शक्ति नगर के सुभाष खल मैदान मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर साकेत मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी । माल्यार्पण करने वालो मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टीआर मिश्रा ,स्थानीय पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य सुरेन्द्र बाङीका, सुन्दर सिंह परमार,पार्षद एवं जोन अध्यक्ष निरज सिंह आदि मौजूद थे ।
