10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअमीरों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, Adani सातवें नंबर पर खिसके

अमीरों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, Adani सातवें नंबर पर खिसके

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी ग्रुप पर बहुत भारी पड़ रही है. इसके पब्लिश होने के बाद से ही Gautam Adani के नेतृत्व वाली कंपनियों के शेयरों में सुनामी आ गई है और ये भरभराकर गिर रहे हैं. शेयरों में जोरदार गिरावट का बुरा असर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की नेटवर्थ पर भी पड़ा है. फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अभी तक चौथे पायदान पर मौजूद गौतम अडानी एकदम से लुढ़ककर सातवें नंबर पर आ गए हैं.

Gautam Adani को भारी नुकसान
गौतम अडानी बीते साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति रहे. उन्होंने लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचने में सफलता पाई, लेकिन नया साल 2023 भारतीय उद्योगपति के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है. साल की शुरुआत में तो सब ठीक-ठाक था, लेकिन बीते 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आई और अडानी ग्रुप को नुकसान होना शुरू हो गया. महज दो दिनों में अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 2.37 लाख करोड़ रुपये तक घट गया. इसके चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घटकर 100.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई.

Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक गौतम अडानी Top-10 Billionaires List में चौथे पायदान से खिसककर सीधे सातवें नंबर पर आ गए थे. इस उलटफेर में लंबे समय तक गौतम अडानी से नीचे रहे वॉरेन बफे, बिल गेट्स और लैरी एलिसन उनके ऊपर निकल गए.

200 अरब डॉलर के साथ अर्नाल्ट टॉप पर
शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में जो बदलाव आया है उसके मुताबिक, Top-10 में पहले नंबर पर 215 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 170.1 अरब डॉलर के साथ काबिज हैं. अमेजन के को-फाउंडर जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं.

लैरी एलिसन चौथे नंबर पर पहुंचे
Gautam Adani की नेटवर्थ में आई गिरावट का सबसे ज्यादा फायदा अरबपति लैरी एलिसन को हुआ और वे चौथे पायदान पर पहुंच गए. नेटवर्थ में 932 मिलियन डॉलर की तेजी के साथ उनकी कुल संपत्ति 112.8 अरब डॉलर हो गई, जिससे एलिसन दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. लिस्ट में पांचवे नंबर पर 107.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे और 104.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स छठे नंबर पर हैं.

Mukesh Ambani 11वें सबसे अमीर
लिस्ट में शामिल अन्य नामों की बात करें तो कार्लोस स्लिम एंड फैमिली 93 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें नंबर पर और लैरी पेज 85 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ लिस्ट में नौंवे पायदान पर हैं. टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (83.9) अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दसवें पायदान पर पहुंच गई हैं. वहीं भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी  83.1 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...