6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedफ्रांसीसी एक्ट्रेस अपने ही घर में बनी हैं बंधक, बिजली और पानी...

फ्रांसीसी एक्ट्रेस अपने ही घर में बनी हैं बंधक, बिजली और पानी के बिना अंधेरे में रहने को हैं मजबूर

Published on

एक 75 वर्षीय फ्रांसीसी एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो ने आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर इस सप्ताह की शुरुआत से उन्हें उत्तरी गोवा के कैलंगुट में उनके घर में बंधक रखा गया है और वो खुद को खतरनाक स्थिति में पाती हैं। गोवा पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करने में परहेज कर रही है, यह कहते हुए कि घर से संबंधित विवाद दीवानी प्रकृति का है और एक अदालत इसे सुन रही है।

गुरुवार को मीडिया को जारी एक वीडियो में एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो ने दावा किया है कि वह पणजी के पास एक समुद्र तट शहर कैलंगुट में अपने घर पर डरावनी और खतरनाक स्थिति में हैं, जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति पर दावा करने वाले लोगों ने उनके घर की बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं और वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से घर में बंधक बनाकर रखा जा रहा है।

वकील की हो गई है मौत
बोर्गो ने कहा कि उन्हंने खुशी, शांति और सेवानिवृत्ति के लिए घर खरीदा था लेकिन पिछले कुछ दिन भयावह रहे। बोर्गो के दोस्तों में से एक ने कहा कि सत्तर वर्षीय एक्ट्रेस ने घर पर अपने कानूनी दावे का समर्थन करने के लिए ट्रायल कोर्ट में निषेधाज्ञा के लिए मामला दायर किया था, जिसे उसने 2008 में एक वकील फ्रांसिस्को सूसा से खरीदा था, जिसकी मृत्यु हो चुकी है।

केवल नौकरानी को है आने की इजाजत
उन्होंने कहा कि घर के मेन गेट को बंद कर दिया गया है और नौकरानी के अलावा किसी को भी घर में आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनके वकील, बेनी नाज़रेन्थ ने कहा कि मामला विचाराधीन है और मापुसा शहर में दीवानी अदालत के समक्ष लंबित है। इस बीच, कलंगुट पुलिस ने कहा है कि इस मामले में उनकी एक सीमित भूमिका है क्योंकि अदालत इस पर सुनवाई कर रही है। कलंगुट पुलिस थाने के निरीक्षक दत्तगुरु सावंत ने कहा, ‘जब भी उसने (बोर्गो) मदद के लिए फोन किया है, पुलिस दल मौके पर पहुंच गए हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है, जो अनिवार्य रूप से दीवानी प्रकृति का है।’

मैरिएन बोर्गो की फिल्में
पेरिस स्थित सेंटर डी’आर्टे ड्रामाटिक और कंसर्वेटोएरे नेशनल डी’आर्ट ड्रामाटिक (नेशनल एकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट्स) में प्रशिक्षित बोर्गो ने यूरोप और भारत में फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में बड़े पैमाने पर काम किया है। उनके क्रेडिट में केट हडसन, ग्लेन क्लोज और स्टीफन फ्राई के साथ ‘द बॉर्न आइडेंटिटी’, ‘ए लिटिल प्रिंसेस’ और फ्रेंको-अमेरिकन रोम-कॉम/ड्रामा ‘ले डिवोर्स’ शामिल हैं। वह फ्रांसीसी थ्रिलर सीरीज ‘प्रोफिलेज’ में भी काम कर चुकी हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...