6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorized1 मार्च से नए सोशल मीडिया नियम लागू! ऑनलाइन कर पाएंगे शिकायत,...

1 मार्च से नए सोशल मीडिया नियम लागू! ऑनलाइन कर पाएंगे शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया कंपनी जैसे Facebook, Instagram और Twitter की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन शिकायत अपीलीय समितियां (GAC) बनाने का ऐलान किया है, जो कि 1 मार्च 2023 से काम करना शुरू कर देंगी। इन समितियों पर जिम्मेदारी होगी कि वो यूजर्स की शिकायतों को 30 दिनों में निपटाएं।

सरकार ने बनाया डिजिटल प्लेटफॉर्म
सरकार का मानना है कि यूजर्स की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से काम किया जाना चाहिए। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनियां यूजर्स की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगी। सरकार ने वर्चुअल डिजिटल प्लेटफॉर्म भी बनाने का ऐलान किया है, जो सिर्फ ऑनलाइन और डिजिटल चलेगा, जिसमें यूजर्स ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर पाएंगे। साथ ही इन शिकायतों का ऑनलाइन निपटारा भी किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। यूजर्स ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे कि आखिर उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
इसके अलावा शिकायत के खिलाफ अपील करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। शिकायत के बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। मतलब शिकयती पोस्ट को हटाया जाएगा। या फिर उस अकाउंट पर कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने बनाई समिति
सोशल मीडिया शिकायत के निपटारे के लिए तीन समितियां बनाई जाएंगी। इसमें एक फुल टाइम चेयरपर्सन, दो फुल टाइम मेंबर्स होंगे। वही दूसरी समिति को ज्वाइंट सेक्रेटी लेवल इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकॉस्टिंग मिसिस्ट्री ऑफिसर शामिल होंगे। जबकि तीसरे पैनल में आईटी मिनिस्ट्री के ऑफिशियल चेयपर्सन के तौर पर शामिल होंगे।

बता दें कि लंबे वक्त से सोशल मीडिया की मनमानी पर रोक लगाने को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करके सरकार सोशल मीडिया को कंट्रोल करना चाहती है। हालांकि सरकार का कहना है कि वो सोशल मीडिया की यूजर्स के प्रति जिम्मेदारी तय करना चाहती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...