6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedरवीना टंडन ने रेखा के साथ ली सेल्फी तो एक्ट्रेस ने गालों...

रवीना टंडन ने रेखा के साथ ली सेल्फी तो एक्ट्रेस ने गालों पर किया किस, लोगों को याद आई पुरानी तकरार

Published on

शनिवार की रात एक इवेंट में कई बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। इस इवेंट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा और रवीना टंडन का शानदार अवतार देखने को मिला। रेड कारपेट पर दोनों एक दूसरे से बतियाती, हंसती खिलखिलाती और बातें करती नजर आईं। रेखा ने रवीना टंडन पर खूब प्यार बरसाया तो एक्ट्रेस ने तो रेखा के साथ जमकर सेल्फी भी ली। फिलहाल दोनों का ये क्यूट सा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। दोनों ही काफी जम रहे हैं। इसकी एक वजह है रेखा काफी दिनों में किसी कार्यक्रम में नजर आईं। आइए आपको भी रेखा और रवीना का ये वीडियो दिखाते हैं।

रेखा जहां खूबसूरत साड़ी में कहर ढाती नजर आईं तो रवीना टंडन ब्लैक आउटफिट में दिखीं। रेखा के बालों में गजरा और खूबसूरत ज्वैलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। दोनों ने पपाराजी से भी खूब बात की तो रेखा-रवीना की बातें रेड कारपेट पर देख हर कोई हैरान रह गया। रवीना ने अपने फेवरेट एक्ट्रे्स रेखा के साथ सेल्फी भी ली। बता दें इस कार्यक्रम में इशिता राज, श्रेया सरन, भूमि पेडनेकर, नरगिस फाखरी, निमृत कौर समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।

अक्षय कुमार, रेखा और रवीना टंडन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय था दोनों ही एक्ट्रेस का नाम अक्षय कुमार से जुड़ा था। कहा गया कि रेखा खुद से 13 साल छोटे एक्टर अक्षय संग इश्क फरमा रही हैं तो रवीना के साथ भी अक्षय का रिलेशनशिप रहा है। कहा जाता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच एक्टर को लेकर तनातनी भी बढ़ गई थी। मगर कभी रवीना और रेखा ने इन गॉसिप्स पर रिएक्ट नहीं किया। ऐसे में जब दोनों एक्ट्रेस इस तरह साथ नजर आईं तो फैंस पूछने लगे कि अक्षय कुमार कहां है। वहीं कुछ ने तो और भी अजीबोगरीब कमेंट्स किए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...