6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस 16: शिव-स्टैन संग फेक था अर्चना और प्रियंका का झगड़ा?...

बिग बॉस 16: शिव-स्टैन संग फेक था अर्चना और प्रियंका का झगड़ा? रात की प्लानिंग का वीडियो वायरल

Published on

‘बिग बॉस 16’ के फिनाले से चंद दिनों पहले ही जहां टीना दत्ता का पत्ता कट चुका है, वहीं आने वाले कुछ दिनों में एक और शॉकिंग एविक्शन होने वाला है। टीना के बेघर होने के बाद अब बिग बॉस के घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। चूंकि फिनाले में सिर्फ टॉप-6 कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की खबरें हैं। ऐसे में अब सिर्फ एक ही एविक्शन होगा। टीना के जाने के बाद अब प्रियंका और अर्चना बची हैं, जो शिव ठाकरे और पूरी मंडली के खिलाफ खड़ी हैं। अब तक टीना और प्रियंका मिलकर, शालीन को निशाना बनाए हुए थीं। इस वजह से ‘शुक्रवार का वार’ में दोनों को खूब फटकार भी पड़ी। लेकिन अब आने वाले एपिसोड में अर्चना और प्रियंका का शिव-एमसी स्टैन से तगड़ा झगड़ा होगा।

Bigg Boss 16 के 29 जनवरी को आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में Archana Gautam, शिव और MC Stan को पोक करती नजर आ रही हैं। बीच में Priyanka Chahar Choudhary भी कूद पड़ती हैं और वो उन पर तीखे कमेंट करने लगती हैं। एमसी स्टैन भड़क जाते हैं और वह प्रियंका-अर्चना से कहते हैं कि लोगों को गलत दिखाने की कोशिश न करें। अर्चना ताना तंज कसते हुए कहती हैं- अरे ईमान-विमान है कि नहीं है? शिव जवाब देते हैं- देखो ईमान की बात कौन कर रहा है। खुद का ईमान बेचकर आई हो क्या?

शिव से रिस्पॉन्स नहीं तो स्टैन पर निशाना
जब Shiv Thakare से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता तो अर्चना एमसी स्टैन से भिड़ जाती हैं। वह कमेंट करती हैं कि तू साजिद जी की बदौलत ही तो आ गया यहां तक। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता जाता है। बीच में प्रियंका आ जाती हैं और स्टैन से कहती हैं कि यह उनकी और शिव की गंदी चालें हैं और वह समझ चुकी हैं। अब प्रियंका और अर्चना का झगड़ा शिव-स्टैन से किसलिए हुआ और क्या रूप लेगा, यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

रात की प्लानिंग का वायरल वीडियो
इसी बीच ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने प्रियंका और अर्चना की प्लानिंग की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल रात को अर्चना और प्रियंका प्लानिंग कर रही थीं कि किस तरह वो शिव व एमसी स्टैन को पोक करेंगी और झूठ-मूठ की लड़ाई करेंगी। वायरल वीडियो में अर्चना, प्रियंका से कहती हैं, ‘सुन ना, कल इनको छेड़ें क्या अपन शायरी बनाके? तेरे को सुनाऊंगी जिम करते वक्त। उसके बाद वो डांस। छेड़ते हैं, मजा आएगा। फिर ये ना हो कि बाद में फिर हमारी क्लास लगे कि वो अच्छा-खासा बैठे थे, तुमने छेड़ा क्यूं? नहीं रहने देते हैं। पता चला फिर फालतू का बवाल मच जाए।’

इस वीडियो को देख फैंस हैरान हैं और अर्चना व प्रियंका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये देखो इनकी प्लानिंग। फिर बोलेंगे कि बौखला गयया शिव। सबका प्लान है ये शिव के खिलाफ।’ एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ‘ये पहला सीजन है जिसमें इतनी घटिया लड़की हैं। प्रियंका और अर्चना को पिछले सीजन की कंटेस्टेंट्स से कंपेयर भी मत करो।”

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...