6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedकैलाश खेर पर अटैक, दो लड़कों ने फेंककर मारी बोतल, पुलिस ने...

कैलाश खेर पर अटैक, दो लड़कों ने फेंककर मारी बोतल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में तीन दिन के हम्पी महोत्सव का आयोजन किया गया. उत्सव रविवार को 29 जनवरी तक चला. इस महोत्सव में कई जाने-माने सिंगर्स ने अपनी गायकी से समा बांधा. महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भी अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर किया. लेकिन जिस समय कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उस दौरान 2 लड़कों ने स्टेज पर कैलाश खेर पर बोतल फेंक कर मारी. फिर आगे क्या हुआ आइए जानते हैं.

कैलाश खेर पर दो लड़कों ने फेंकी बोतल
जानकारी के मुताबिक, कैलाश खेर हम्पी उत्सव में अपनी गायकी का जादू बिखेर रहे थे. लेकिन दो लड़के कन्नड़ गाने की मांग करने लगे. गाने की मांग करते हुए उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक दी. ये हादसा रविवार को हुआ. बोतल फेंकने के आरोप में दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया. तीन दिन का हम्पी उत्सव 27 जनवरी को शुरू हुआ था और 29 जनवरी तक चला. शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा उत्सव का उद्घाटन किया गया था.

कई बॉलीवुड और कन्नड़ सिंगर्स ने इवेंट में परफॉर्म किया. इसमें वर्ल्ड हेरिटेज साइट की महिमा दिखाने के लिए एक साउंड और लाइट शो भी शामिल था. इवेंट में कन्नड़ प्लेबेक सिंगर अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात ने परफॉर्म किया. वहीं, बॉलीवुड से अरमान मलिक और कैलाश खेर शामिल हुए.

शानदार सिंगर हैं कैलाश खेर
कैलाश खेर की बात करें तो वो बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं. कैलाश खेर ने कई शानदार गाने गाए हैं. सिंगर का गाना ‘अल्लाह के बंदे हंस दे…’ तो रूह को छू लेता है. उनके गानों में वो दर्द और एहसास होता है, जो सीधा दिल पर लगता है. कैलाश खेर का कौन सा गाना आपका फेवरेट है, बताइएगा जरूर.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...