6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedगिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल

गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल

Published on

नई दिल्ली,

बीते सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाला निशान में ही ओपन हुआ. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ ओपन हुए. निफ्टी 17,500 के नीचे खुला और सेंसेक्स 500 अंक टूटा. अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में टूटे हैं. वहीं. अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट हरे निशान में नजर आ रहे हैं.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 562.96 अंक या 0.95 गिरकर 58,767.94 पर और निफ्टी 142.30 पॉइंट या 0.81 फीसदी टूटकर 17,462 पर बंद हुआ था. लगभग 885 शेयरों में तेजी आई 1306 शेयरों में गिरावट आई और 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह शुक्रवार को ये स्टॉक 2761.45 रुपये पर क्लोज हुआ था. आज सुबह ये 2,850 रुपये पर ओपन हुआ और शुरुआती ट्रेड में 3,037.55 रुपये पर पहुंचा. इसके अलावा अडानी पोर्ट के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है. अडानी पोर्ट के शेयरों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. इसके शेयर बीएसई पर 9.99 फीसदी चढ़कर 656.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं.

अडानी एंटरप्राइजेज का 20,000 करोड़ रुपये का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. इश्यू अब तक 1 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है. इश्यू प्राइस बैंड 3,112 रुपये से 3,276 रुपये प्रति शेयर है.

अडानी ग्रीन एनर्जी 16 फीसदी, अडानी टोटल गैस 19 फीसदी टूटा है. अडानी विल्मर और अडानी पावर के शेयरों में 5-5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगा. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामन आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. अडानी ग्रुप की ओर से इस रिपोर्ट को फर्जी बताया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...