7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedबजट के बाद इन 35 सामानों की बढ़ सकती है कीमत, कस्टम...

बजट के बाद इन 35 सामानों की बढ़ सकती है कीमत, कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी में सरकार

Published on

नई दिल्ली

आने वाले बजट में आयात किए जाने वाले कई तरह के सामानों पर कस्टम ड्यूटी में वृद्धि का ऐलान किया जा सकता है। सरकार के इस कदम से मेक इन इंडिया मुहिम को मदद मिलेगी और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि आयात को कम करने और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार 35 सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

35 सामानों पर बढ़ सकती कस्टम ड्यूटी
एक रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर, हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम, प्लास्टिक के सामान, ज्वैलरी, हाई-ग्लॉस पेपर और विटामिन जैसे आइटम पर सरकार कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सरकार को Custom Duty बढ़ाने वाली सामानों की लिस्ट अलग-अलग मंत्रालयों से मिली है। इस लिस्ट की समीक्षा की गई और फिर सरकार ने 35 सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का मन बनाया। बता दें कि इन सामानों के भारत में निर्माण को बढ़ावा देने के लिए इनके आयात को महंगा किया जा रहा है। दिसंबर में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कई मंत्रालयों से उन आयातित गैर-जरूरी सामानों की लिस्ट बनाने के लिए कहा था जिन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है।

सरकार चालू खाते के घाटे को लेकर भी आयात को कम करने की कोशिशों में जुटी हुई है। जुलाई- सितंबर तिमाही में यह 9 महीने के उच्चतम स्तर 4.4 फीसदी पर पहुंच गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार लोकल डिमांड ने जिस तरह से एक्सपोर्ट ग्रोथ को पीछे किया है, उससे अनुमान जताया जा रहा है कि मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट 25 अरब डॉलर प्रति महीना रह सकता है।

भारत की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान
वहीं IMF ने अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना देख रहा है। IMF के अनुसार अगले वित्त वर्ष के दौरान विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। IMF के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिनचास (Pierre-Olivier Gourinchas) ने कहा, “अक्टूबर-दिसंबर की बीती तिमाही और जनवरी-मार्च की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 फीसदी की दर से बढ़ेगी। अगले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत की GDP में गिरावट आएगी और यह 6.1 फीसदी के दर से बढ़ेगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...