7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअडानी को हिला नहीं पाई हिंडनबर्ग की हवा, इजरायल में बढ़ाया दबदबा,...

अडानी को हिला नहीं पाई हिंडनबर्ग की हवा, इजरायल में बढ़ाया दबदबा, हुई बहुत बड़ी डील

Published on

नई दिल्ली

एक ओर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है। शेयरों में गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप गिरता जा रहा है। खुद कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति गिरकर 74 अरब डॉलर पर आ गई। अमेरिकी फर्म के निगेटिव रिपोर्ट के कारण आए भूचाल के बीच गौतम अडानी इजराइल में अपना दबदबा कायम कर रहे हैं। गौतम अडानी ने इजराइल के सबसे चर्चित बंदरगाह हाइफा पोर्ट का अधिग्रहण किया है। अडानी समूह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इजरायल के हाइफा बंदरगाह का अधिग्रहण 1.2 अरब डॉलर में किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह डील उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी। ये डील गौतम अडानी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। क्योंकि ये डील ऐसे वक्त में हुई है, जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण उनकी चौतरफा आलोचना की जा रही है। आपको बता दें कि हाइफा बंदरगाह इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। करीब 100 साल पहले भारतीय सैनिकों ने ही हाइफा बंदरगाह को दुश्मनों के बंधनों से आजाद कराया था।

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी समूह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इजरायल के हाइफा बंदरगाह का मंगलवार को 1.2 अरब डॉलर में अधिग्रहण कर लिया। इस सौदे के तहत अडानी समूह तेल अवीव में कृत्रिम मेधा (एआई) प्रयोगशाला भी स्थापित करेगा। अडानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में हाइफा बंदरगाह के अधिग्रहण का समझौता किया और निवेश अवसरों के बारे में बात की। अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

नेतन्याहू ने हाइफा बंदरगाह के अधिग्रहण को ‘मील का पत्थर’ बताते हुए कहा कि इससे भारत और इजरायल के बीच कई माध्यमों से संपर्क बढ़ेगा। हाइफा बंदरगाह मालवाहक जहाजों के संबंध में इजरायल में दूसरा बड़ा बंदरगाह है जबकि पर्यटक जहाजों के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है। नेतन्याहू ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह मील का पत्थर है। लगभग 100 सालों से और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने हाइफा शहर को आजादी हासिल करने में मदद की थी। उसी भारत के निवेशक हाइफा बंदरगाह को आजाद करने में मदद कर रहे हैं।”

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अपने ‘अच्छे दोस्त’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच कई माध्यमों से संपर्क बनाने के मुद्दे पर चर्चा की है। इस मौके पर अडाणी ने कहा कि उनका समूह हाइफा में रियल एस्टेट परियोजना भी विकसित करेगा। अडानी ने कहा कि हम तेल अवीव में एक एआई प्रयोगशाला भी स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं, जो भारत और अमेरिका में स्थित हमारी नई एआई प्रयोगशालाओं के साथ करीबी सहयोग बनाकर काम करेगी। अडाणी समूह ने पिछले छह साल में एल्बिट सिस्टम्स, इजरायल वेपन सिस्टम्स और इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी जैसी कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां की हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...