10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedतारक मेहता... छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा को क्यों नहीं मिली पेमेंट?...

तारक मेहता… छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा को क्यों नहीं मिली पेमेंट? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Published on

टेलीविजन का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा किसी ना किसी वजह से हेडलाइंस में रहता है. एक बार फिर शो शैलेश लोढ़ा की वजह चर्चा में है. शैलेश लोढ़ा 6 महीने पहले शो को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में उन्हें लेकर खबर आई कि मेकर्स ने अब तक उनकी एक साल की पेमेंट नहीं दी है. वहीं अब इन खबरों को लेकर शो के मेकर्स का जवाब आया है.

क्यों नहीं दी शैलेश लोढ़ा की बची हुई पेमेंट?
शैलेश लोढ़ा की पेमेंट को लेकर आई खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था. पर इस खबर का दूसरा पहलू भी है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोजेक्ट हेड सुहेल रमानी का कहना है, ‘शैलेश लोढ़ा ने अब तक सभी डाक्यूमेंट्स पर साइन नहीं किए हैं. बार-बार कहने के बावजूद उन्होंन पेपर्स पर साइन करने से इनकार कर दिया. कंपनी से निकलते वक्त आपको कुछ रूल फॉलो करने होते हैं. हर कलाकार, कर्मचारी और तकनीशियन को फॉर्मैलिटीज पूरी करनी होती हैं. जब तक ये फॉर्मैलिटीज पूरी नहीं होती हैं, तब कंपनी आपको बकाया राशि नहीं दे सकती है.’

प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र का कहना है, ‘आज तक कंपनी ने किसी का पैसा नहीं रोका है. अधूरी जानकारी के बिना कंपनी को गलत तरीके से बदनाम करना गलत है. शैलेश लोढ़ा और अन्य कलाकार प्रोडक्शन हाउस में एक परिवार की तरह रहे हैं. हमने सम्मान की वजह से उनके बाहर निकलने पर कुछ नहीं कहा. वहीं जब कोई कलाकार शो छोड़ने के बाद इस तरह का व्यवहार करता है, तो बड़ा दुख होता है. बकाया पेमेंट कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. वो मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले उन्हें जरूरी कागजातों पर साइन करना होगा.’

ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी ने आज तक किसी की भी सैलरी देने में देरी नहीं की है. अगर ऐसा होता तो कोई प्रोडक्शन हाउस के साथ काम क्यों करना चाहेगा. तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक पॉपुलर शो है, जिसे बेहतरीन बनाने के लिए टीम 24 घंटे काम करती है.

नेहा मेहता का अमाउंट भी नहीं हुआ क्लीयर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पहली बार नहीं है जब मेकर्स ने किसी का पेमेंट करने में देरी की है. शो का हिस्सा रहीं नेहा मेहता का भी चेक अब तक जारी नहीं किया गया है. नेहा मेहता का 30-40 लाख रुपये बकाया है, जिसे मेकर्स ने अब तक क्लीयर नहीं किया है. अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये सिर्फ स्टार्स और शो के मेकर्स ही बता सकते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...