10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग की आंधी से हिली अडानी की कुर्सी, मुकेश अंबानी का कमबैक

हिंडनबर्ग की आंधी से हिली अडानी की कुर्सी, मुकेश अंबानी का कमबैक

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है। गौतम अडानी के नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी की संपत्ति इतनी गिरी कि वो वर्ल्ड बिलेनियर्स की लिस्ट से बाहर हो गए है। गौतम अडानी न केवल दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए, बल्कि वो अब एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति भी नहीं रहे। बुधवार को गौतम अडानीकी कुल संपत्ति में 13 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इस घाटे के कारण फोर्ब्स के वर्ल्ड बिलेनियर्स की लिस्ट में वो 15वें नंबर पर पहुंच गए। अडानी 8वें नंबर से खिसककर 15वें नंबर पर पहुंच गए। उनकी कुल संपत्ति 74.7 अरब डॉलर रह गई है। कभी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर रहने वाले गौतम अडानी अब टॉप 10 की रेस से बाहर हो गए है।

मुकेश अंबानी का कमबैक
गौतम अडानी जहां अमिरों की लिस्ट में खिसक गए तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने लंबे वक्त के बाद कमबैक किया है। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 83.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वो एशिया के सबसे अमीर भारतीय बन गए। वहीं फोर्ब्स की लिस्ट में वो नौवें नंबर पर बने हुए है। जहां फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें जोर का झटका लगा तो वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक वो दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अभी बने हुए है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हुआ नुकसान
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी एंटरप्राइजेज को लेकर एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की। 27 जनवरी को इस रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी की अधिकांश कंपनियां कर्ज में डूबी है। उनके शेयर ओवरप्राइस है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च 106 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की , जिसके बाद अडानी समूह को अरबों का झटका लगा है। हालांकि इन आरोपों को अडानी समूह गलत बताती रही है। उसने कहा कि मुनाफा कमाने के लिए हिंडनबर्ग ने जानबूझ कर ये रिपोर्ट जारी की।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...