10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान में 900 रुपये में गैर-कानूनी तरीके से दिखाई जा रही शाहरुख...

पाकिस्तान में 900 रुपये में गैर-कानूनी तरीके से दिखाई जा रही शाहरुख खान की ‘पठान’, मच गया बवाल

Published on

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर तो छाया हुआ ही है, साथ ही यह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म 7 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 634 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस बीच एक खबर आई है कि ‘पठान’ को पाकिस्तान में गैरकानूनी तरीके से दिखाया जा रहा है। यही नहीं, फिल्म का टिकट 900 रुपये में बेचा जा रहा है। मालूम हो कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर बैन है। यह बैन 4 साल पहले लगाया गया था।

पाकिस्तान को छोड़कर ‘पठान’ को 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज किया गया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी पैन इंडिया फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सात दिनों के अंदर ही ‘पठान’ 11 रिकॉर्ड बना चुकी है। पूरी दुनिया में ‘पठान’ का क्रेज छाया हुआ है। पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा। भले ही वहां भारतीय फिल्में बैन हैं, लेकिन ‘पठान’ को चोरी-छुपे दिखाया जा रहा है। ‘पठान’ के क्रेज की चर्चा जब पाकिस्तान के आवाम तक पहुंची तो उनसे रहा नहीं गया और चोरी-छुपे फिल्म देखने का तरीका निकाल लिया।

पाकिस्तान में ‘पठान’ दिखाए जाने का भंडाफोड़
‘डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर एक विज्ञापन धड़ल्ले से पोस्ट किया गया। इसमें बताया गया कि ‘पठान’ की स्क्रीनिंग कराची में की जा रही है। इसका टिकट 900 रुपये में मिलेगा। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया के साथ आशुतोष राणा भी हैं। जैसे ही यह विज्ञापन आया, वायरल हो गया और लोग फिल्म की क्वालिटी से लेकर स्क्रीनिंग टाइम और बाकी डीटेल के बारे में पूछने लगे।

पाकिस्तान की आवाम ने उठाए सवाल
हालांकि कुछ लोगों ने पाकिस्तान में ‘पठान’ की स्क्रीनिंग पर सवाल भी उठाए। वो पूछ रहे थे कि जब यह विवादित फिल्म ‘पठान’ पाकिस्तान में बैन है तो फिर इसे यहां पाकिस्तान में क्यों दिखाया जा रहा है। इसके जवाब में उन लोगों को एक फोन नंबर देकर कॉल करने के लिए कहा गया।

इस इवेंट कंपनी ने रखी ‘पठान’ की स्क्रीनिंग
विज्ञापन के जरिए पाकिस्तान की आवाम को बताया गया कि ‘पठान’ को डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी ने पाकिस्तान में ‘पठान’ की स्क्रीनिंग रखी है, वह यूके बेस्ड है और उसका नाम फायरवर्क इवेंट्स है। इसके बाद फेसबुक पेज ने एक और अनाउंसमेंट की कि ‘पठान’ के सारे टिकट बुक हो चुके हैं। लेकिन लोगों की डिमांड पर वो अब दो एक्स्ट्रा शोज रखेंगे। ये शोज रविवार को भी रखे जाएंगे। बाद में जब इन शोज की लोकेशन तलाशी गई तो पता चला कि एक लोकेशन तय नहीं की गई थी और दूसरी लोकेशन Khayaban-i-Shahbaz का कमर्शियल एरिया था। बाद में फिर जानकारी दी गई कि ‘पठान’ की जो स्क्रीनिंग रविवार को होनी थी, वह अब 3 फरवरी को होगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...